दिल्ली में किसानों का घेरा, रामलीला मैदान में करेंगे प्रदर्शन

by Mahima Bhatnagar
kisan

नई दिल्ली। देशभर के किसान एक बार फिर दिल्ली कूच कर रहे हैं। पूरे देश से पदयात्रा करते हुए बढ़ी संख्या में किसान 29 और 30 नवंबर को दिल्ली आने वाले हैं। उनके आने से पहले दिल्ली पुलिस ने रास्तों की एडवाइजरी जारी कर दी है। जिसमें साफ कहा है कि जंतर-मंतर पर एक हजार से ज्यादा लोगों का जमा होना प्रतिबंधित है। ऐसे में अगर किसानों की संख्या इससे ज्यादा जाती है तो उन्हें रामलीला मैदान में धरना-प्रदर्शन करना होगा।

इसे भी पढ़ें: अब बाजार में मिलेगा कीड़ों से बना पास्ता, होगा प्रोटीन से भरपूर

आपको बता दें कि, इस वक्त किसान दिल्ली हरियाणा बॉर्डर पर पहुंच गए हैं। जहां से वो सुबह 9 बजे करीब वहां से दिल्ली की और रवाना हो गए हैं। जिसके बाद वो दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचेंगे। इस मार्च की अगुवाई योग्रेंद यादव कर रह।

इसे भी पढ़ें: 2018 विधानसभा चुनाव: कड़ी सुरक्षा के बीच मिजोरम और मध्यप्रदेश में आज मतदान

अखिल भारतीय किसान संघर्ष समिति के बैनर तले यह किसान इकट्ठा हुए हैं। पूर्ण ऋण माफी और फसलों की लागत का डेढ़ गुना मुआवजे की मांग और एमएस स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट को पूरी तरह से लागू करने की मांग को लेकर किसान जुटे हैं।

इसे भी पढ़ें: थाईलैंड में अपनी शादी में ‘सिंगल रहने दो’… गाने पर नाची दुल्हन, वीडियो वायरल