ट्रैक्टर मार्च के बहाने प्रदर्शनकारियों का हंगामा

by Mahima Bhatnagar
Kisan

नई दिल्ली। 26 जनवरी गंणतंत्र दिवस के मौके पर आज किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकालने की बात कही थी, जिसको लेकर सरकार ने भी सहमति बनाई थी और कहा था कि, आप 5000 ट्रैक्टर के साथ रैली कर सकते हैं। लेकिन अब ये ट्रैक्टर मार्च हंगामे का रूप ले चुका है। जिसके कारण अब दिल्ली में हालात गंभीर होते जा रहे हैं। ये प्रदर्शनकारी लगातार दिल्ली पुलिस पर हमला कर रहे हैं, और आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या किसानों के साथ गेम खेल रही है सरकार ?

दिल्ली पुलिस इन प्रदर्शनाकारियों को रोकने के लिए लगातार कोशिश कर रही है। लेकिन पत्थरबाजी होने के कारण दिल्ली पुलिस को इन पर आंसू गैस के गोले छोड़ रही है, ताकि इन्हें रोका जा सके। लेकिन अभी भी किसान रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस समय दिल्ली के कई ऐसे इलाके हैं जहां माहौल ज्यादा गर्मा गया है।

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी लॉन्च करेंगे टीकाकरण अभियान, CO-WIN ऐप की होगी शुरूआत

दिल्ली के इन इलाकों में प्रदर्शन जारी

दिल्ली के आईटीओ से शुरू हुआ प्रदर्शन अब दिल्ली के कई इलाकों में पहुंच गया है। किसानों ने दिल्ली और दिल्ली से सटे कई इलाकों को घेरना शुरू कर दिया है। जिसके कारण दिल्ली पुलिस को उनपर नियंत्रण पाने में काफी मश्कत करनी पड़ रही है। प्रदर्शनकारियों ने लालकिले को घेरना शुरू कर दिया था, साथ ही वहां पर अपनी पार्टी का झंड़ा फहराया। अब ये हंगामा नागलोई, गाजिपुर, फरीदाबाद, दिलशाद गार्डन पर शुरू हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें: 2020 में कितनी बार लगा देश में लॉकडाउन

पुलिस को भांजनी पड़ी लाठियां, छोड़े गए आंसू गैसे के गोले

लाठीचार्ज से पहले किसान उग्र थे। कई बार प्रदर्शकारियोंने पुलिस को घेर लिया। उनके साथ झड़प भी हुई। पुलिस पर प्रदर्शनकारियों ने पथराव भी किया। हालात इतने बेकाबू हो गए कि, भारी सख्यां में पुलिस बल को मौके पर तैनात करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें: कौन हैं चिराग पासवान जिनका नाम राजनीति गलियारों में काफी चर्चित

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

सोशल मीडिया पर लगातार इस प्रदर्शन से जुड़ी कई तरह की वीडियो और पोस्ट वायरल हो रही है। जिसके कारण #Farmersprotest वायरल हो रहा है। जिसको लेकर लोग तरह-तरह के प्रदर्शन कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी की वो 5 बातें जो बनाती हैं उन्हें स्पेशल, हर कोई ले सकता है सीख