दिल्लीवालों की बढ़ी मुश्किले, पेट्रोल-डीजल पर ‘कर्फ्यू’, टैक्सी भी बंद

by Mahima Bhatnagar

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों की मार झेल रहे दिल्लीवालों को आज एक और मुसीबत का सामना करना पड़ेगा। राजधानी दिल्ली के सभी पेट्रोल पंप आज बंद है। जिसके कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन ने केजरीवाल सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर वैट न घटाने के विरोध में यह फैसला लिया गया है।

इसे भी पढ़ें: अमृतसर ट्रेन हादसा: 15 घंटे बाद पंजाब पहुंचे अमरिंदर सिंह, घायलों से की मुलाकात

दिखने लगा हड़ताल का असर

पेट्रोल पंप बंद का असर अब दिखाई देने लगा है। लोग जगह-जगह जाकर हरसंभव कोशिश कर रहे हैं, कि उन्हें कही से तो पेट्रोल मिल जाए। लेकिन ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा है। वहीं ऑटो टैक्सी चालकों का कहना है कि उन्हें इस हड़ताल के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं थी। जिसके कारण अब वो भी सीएनजी के लिए जगह-जगह भटक रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: अमृतसर: रावण दहन में दौड़ी मौत एक्सप्रेस

कल सुबह तक बंद की घोषणा

डीपीडीए ने बयान में कहा है कि दिल्ली में करीब 400 पेट्रोल पंप ऐसे हैं, जिनसे सीएनजी स्टेशन भी जुड़े हैं, यह सभी दिल्ली सरकार के फैसले के विरोध में सोमवार को 24 घंटे के लिए बंद रहेंगे। ये सभी पंप 22 अक्टूबर सुबह 6 बजे से लेकर 23 अक्टूबर को सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे।

इसे भी पढ़ें: दशहरा, दीवाली और छठ के लिए रेलवे चलाएगी बिहार से 11 स्पेशल ट्रेनें