ये है डोनाल्ड ट्रंप का बिग फैन, घर में प्रतिमा लगाकर करता है पूजा

by Mahima Bhatnagar
donald-trump

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहली बार भारत दौरे पर आ रहे हैं। ट्रंप 24 और 25 फरवरी को भारत में रहेंगे। इसी बीच एक मजेदार खबर सामने आई है। वो मजेदार खबर है डोनाल्ड ट्रंप के फैन की। अगर आप सोच रहे हैं कि, अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के फैंस तो कई हैं लेकिन इंडिया में फैन ये पहली बार सुना है। तो यही सच है डोनाल्ड ट्रंप के एक फैन ने केंद्र सरकार से इच्छा जाहिर की है कि, उन्हें एक बार ट्रंप से मिलने दिया जाए।

इसे भी पढ़ें: कब-कैसे बनेगा राम मंदिर?

ट्रंप के स्टैच्यू की करता है पूजा
जिस फैन की हम बात कर रहे हैं वो है बुसा कृष्णा जो ट्रंप के इतने बड़ा फैन है कि, वो सुबह-शाम उनकी पूजा करता है। कृषण कहते हैं, मैं अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर वैसे ही आस्था रखता हूं, जैसे मेरा परिवार भगवान शिव के प्रति आस्था रखते हैं।

ट्रंप के प्रति अपने प्रेम के बारे में बुसा बताते हैं कि, चार साल पहले ट्रंप मेरे सपने में आए थे, उसके बाद से मैं रोज उनकी पूजा करता हूं। कृष्णा बताते हैं, ‘सपने में ट्रंप के आने के बाद मेरी किस्मत चमक गई। मेरे रियल एस्टेट का बिजनेस भी बहुत अच्छा चल पड़ा। ट्रंप के प्रति मेरा प्यार धीरे-धीरे आस्था में बदलने लगा। इससे मुझ खुशी मिलने लगी। ऐसे में भगवान की प्रार्थना करने के बजाय में ट्रंप की प्रार्थना करने लगा।’

इसे भी पढ़ें: बिहार में चुनावी जंग शुरू, तीसरे मोर्चे की तैयारी में प्रशांत किशोर देंगे नीतिश कुमार को टक्कर?

दिल्ली में भी हैं ट्रंप के फैन
वैसे कृष्णा अकेले नहीं हैं, जो ट्रंप के फैन हैं। दिल्ली में हिंदू सेना के कुछ सदस्य अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैन हैं। वो ट्रंप के स्वागत के लिए एक गाना भी तैयार कर रहे हैं। उनका कहना है कि ट्रंप और उनकी सोच एक जैसी है। ट्रंप भी उनकी तरह इस्लामिक कट्टरवाद के प्रति अपनी नफरत जाहिर करते हैं। यही नहीं, हिंदू सेना के सदस्यों ने बाकायदा केक काटकर डोनाल्ड ट्रंप का जन्मदिन भी मनाया था।

हिंदू सेना के नेता विष्णु गुप्ता बताते हैं, ‘हम ट्रंप को इसलिए पसंद करते हैं क्योंकि वह भारत के प्रति अपनी भावना के बारे में खुलकर बोलते हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि वो इस्लामिक आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेकेंगे। इसलिए हम उनके फैन हैं।’

इसे भी पढ़ें: क्या आखिर ढूंढ ली गई है करॉना वायरस की दवा?

भारत आकर क्या करेंगे ट्रंप?
डोनाल्ड ट्रंप पहली बार भारत आ रहे हैं। उनके दौरे की शुरुआत सोमवार को होगी। ट्रंप सबसे पहले नई दिल्ली पहुंचेंगे। फिर वहां से अहमदाबाद जाएंगे। ट्रंप के लिए ‘नमस्ते ट्रंप’ इवेंट रखा गया है। इसमें वह करीब 125,000 लोगों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह साबरमती आश्रम भी जा सकते हैं। दूसरे दिन 25 फरवरी को ट्रंप और मलेनिया नई दिल्ली में कई कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।