दुबई में बिहारी युवक की हत्या

by TrendingNews Desk

मधुबनी के रहने वाले एक युवक की दुबई में हत्या कर दी गयी| युवक की हत्या पाकिस्तानी हमलावर ने की| मोहम्मद सोहेल नाम का ये भारतीय युवक जनवरी में नौकरी के लिए दुबई गया था जहां वो एक निजी कंपनी में प्लंबर का काम करता था| कंपनी ने उसे रहने के लिए एक कमरा भी दिया था, जिसमें चार लोग रहते थे| इन चार युवकों में दो युवक पाकिस्तान का रहने वाला बताया जा रहा है|
दरअसल ये सारा विवाद इंग्लैंड में खेले जा रहे चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के साथ हुए मैच को लेकर हुआ, जहां सोहेल की पाकिस्तानी युवक के साथ मैच को लेकर कीसी बात पर कहासुनी हो गई| हालांकि कमरे में रहने वाले दूसरे लड़कों ने विवाद को सुलझा दिया, लेकिन मन ही मन खुन्नस पाले पाकिस्तानी युवक ने सोहेल की हत्या उस समय कर दी जब वो सहरी खाकर सो रहा था,पाकिस्तानी युवक ने सोते समय ही सोहेल पर चाकुओं से हमला कर दिया और उसकी जान ले ली|
फिलहाल आरोपी पाकिस्तानी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| मृतक के दो बेटे हैं इस खबर को सुनने के बाद सोहेल के घर में परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है| परिजनों ने उसके शव को भारत लाने के लिए विदेश मंत्रालय से गुहार लगायी है|