अपहरण की बात निकली झूठी,दूल्हे ने ही खोली पोल,थाना प्रभारी लाइन हाजिर

by TrendingNews Desk

पुलिस की बर्बरता का ऐसा उदाहरण आपको कम ही देखने को मिलेगा| लड़के के परिवारवालों के मुकदमे पर पुलिस, शादी की रात ही दुल्हन के घर छापेमारी करती है और पूरे घर के लोगों के साथ-साथ महिलाओं और दूल्हन को भी थाने बुलाती है| और थाने में ही महिलाओं के साथ-साथ दूल्हन की भी जमकर पिटाई की जाती है, पिटाई से घायल दूल्हन को अस्पताल में भर्ती कराया जाता है| अब दूल्हा -दुल्हन को घर ले जाने की बात कर रहा है| ये मामला मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट इलाके का है जहां पुलिस ने ये बर्बरता दुल्हन के घरवालों के साथ की|

पुलिस की इस अमानवीय बर्ताव के लिए जिले के एसएसपी ने गायघाट के थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है | साथ ही घायल दुल्हन और उसकी बहन का इलाज पुलिस की सुरक्षा में सदर अस्पताल में चल रहा है|
बता दें कि गुरुवार की रात मुज़फ्फरपुर के मैठी गांव एक लड़के की शादी गायघाट गांव के पछियारी टोला में रहने वाली लड़की से हुई थी| पहले तो लड़के को अगवा करवाकर जबरन शादी के आरोप में लड़की को लाठियों से पीटा गया और फिर झूठे केस में फंसाकर जेल भेज दिया| लेकिन, बाद में दूल्हे ने पुलिस की साजिश का खुलासा कर दिया|
दूल्हे के अनुसार यह शादी उसकी रजामंदी से हुई थी और पुलिस ने खुद आवेदन लिखकर उसके जाली दस्तखत से दुल्हन समेत पूरे परिवार को फंसा दिया|
शादी के वीडियो और तस्वीरों से भी साफ हो चुका है कि शादी में लड़के के साथ कोई जोर जबरदस्ती नहीं की गई थी बल्कि लड़का शादी में खुश था| जूली और उसके परिजन ये बात कहते रह गए लेकिन वर्दी के गुरूर में पुलिस वहशी बन गई और रात में ही दुल्हन के घर में घुसकर पुरुष पुलिसवालों ने मारपीट की|