कोरोना ने बदला दुनियाभर में ईद मनाने का अंदाज

by Mahima Bhatnagar
EID

कई देशों में जहां कल ईद मनाई गई, वहीं भारत में ईद आज मनाई जा रही है। दुनियाभर में तेजी से फैल रही कोरोना महामारी का असर ईद के त्योहार पर भी साफ दिखाई दिया। चारों तरफ सन्नाटा पसरा रहा। कई जगहों पर लोगों ने एकसाथ नमाज पढ़ी, लेकिन वहां भी सोशल डिस्टेंसिंग का जोर रहा। आइए तस्वीरों में देखते हैं इस बार ईद का सेलिब्रेशन कितना फीका रहा।

इस्ताम्बुल की इस मस्जिद में ईद के मौके पर हजारों की संख्या में लोग आते थे। लेकिन इस साल ईद पर ये मस्जिद सूनी पड़ी रही। चौतरफा सन्नाटे के बीच गिने-चुने लोगों ने नमाज पढ़ी। यह तस्वीर पाकिस्तान के लाहौर में बनी बादशाही मस्जिद की है, जहां ईद के मौके पर लोगों ने एकसाथ मिलकर नमाज पढ़ी। कोरोना के कारण लोगों ने मस्जिद में एक दूसरे से निश्चित दूरी बनाई रखी।

इसे भी पढ़ें: लॉकडाउन 3 में कहां क्या खुलेगा, क्या बंद रहेगा?

कुआलालंपुर के एक अस्पताल में मुस्लिम डॉक्टरों की ईद भी फीकी रही। अस्पताल में सेवा के लिए तत्पर एक डॉक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए परिवार के सदस्यों को ईद की बधाई दी। अस्पताल के डॉक्टर और उनके सहयोगियों ने सुबह के वक्त नाश्ता किया और फिर अपने काम में जुट गए. इस साल ईद का त्योहार उनके लिए बिल्कुल फीका रहा।

कश्मीर में रविवार को ईद का त्योहार मनाया गया। इस दौरान कुछ लोगों ने खुले मैदान में सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए नमाज अदा की, तो कुछ लोगों को मजबूरन घर में ही कैद रहना पड़ा। विवार को श्रीनगर में लोगों ने खुले आसमान के लिए अल्लाह की इबादत की। हालांकि लोग इस बार इसे पहले की तरह सेलिब्रेट नहीं कर सके।

इसे भी पढ़ें: जानिए क्या 3 मई के बाद भी बढ़ सकता है लॉकडाउन?

श्रीलंका में भी लॉकडाउन जारी है। इस दौरान कोलंबो में रह रहे एक परिवार ने घर में ही अन्य सदस्यों के साथ ईद पर नमाज पढ़ी। रूस के ग्रॉन्जी में इस्लाम धर्म के लोगों को मस्जिद जाकर नमाज पढ़ने की इजाजत मिली। यहां लोग सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ मास्क और ग्लव्स पहने हुए नजर आए।