Good Newwz का ट्रेलर देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

by Mahima Bhatnagar
Good Newwz Poster

नई दिल्ली। Good Newwz जी हां गुड न्यूज। अरे लेकिन ये किसी की शादी या बेबी की गुड न्यूज नहीं है, बल्कि ये मूवी है जिसका ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ, करीना कपूर और कियारा आडवाणी इस मूवी में आपको नजर आएंगे।

इसे भी पढ़ें: ‘हरे राम’ लिखा बिकिनी टॉप पहनना वाणी कपूर को पड़ा महंगा, ट्रोलर्स का हुई शिकार

आईवीएफ टेक्नॉलजी पर बेस्ड है मूवी

गुड न्यूज मूवी आजकल की नई टेक्नॉलजी आईवीएफ प्रक्रिया पर बनाई गई है। इसे विट्रो फर्टिलाइजेशन भी कहते हैं। इस प्रक्रिया से आप कैसे माता-पिता बन सकते हैं इस मूवी में इसे दिखाया गया है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि, अस्पताल में ये दोनों कपल्स इस प्रक्रिया को कराने आते हैं, जहां ये दोनों एक कंफ्यूजन का शिकार हो जाते हैं, कंफ्यूजन स्पर्म की अदला-बदली की। जी हां, यही है इस मूवी का ट्विस्ट, दरअसल करीना में दिलजीत का और कियारा में अक्षय का स्पर्म ट्रांसफर हो जाता है। यही से शुरू होती है फिर बवाल की कहानी।

इसे भी पढ़ें: लता मंगेशकर की हालत में नहीं है कोई सुधार, सलामती की दुआएं कर रहे हैं फैंस

कॉमेडी से भरपूर है गुड न्यूज

यूनीक सब्जेक्ट पर बेस्ड फिल्म का ट्रेलर कॉमिक एलिमेंट से बहुत सारा है जिसे देखकर आप अपनी हंसी बिल्कुल नहीं रोक पाएंगे। दिलजीत दोसांझ के पंच दमदार हैं। महज उनकी मौजूदगी हंसाने का दम रखती हैं। प्रेग्नेंसी के कंफ्यूजन से भरी कहानी में करीना-अक्षय की केमिस्ट्री शानदार है। सालों बाद उन्हें फिर से साथ देखना फैंस के लिए केक के ऊपर चेरी जैसा है।

यहां देखें ट्रेलर

इसे भी पढ़ें: ‘द स्काई इज पिंक’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़, इस किरदार में नज़र आएंगे प्रियंका और फरहान अख्तर

जैसे ही ट्रेलर आउट हुआ फैंस ने इस देखकर काफी खुश दिखाई दिए। साथ ही उन्होंने ये तक कह दिया कि, मूवी है सुपरहिट। सबसे ज्यादा खुश करने वाली बात है इसमें अक्षय और करीना की जोड़ी जिसको देखकर फैंस काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि, ये जोड़ी 9 साल बाद एक साथ दिखाई देगी। इससे पहले ये जोड़ी कमबख्त इश्क में दिखाई दी थी। जिसमें लोगों ने इन्हें काफी पसंद किया था। अब देखना ये होगा कि, इस मूवी को फैंस का कितना प्यार मिलेगा।