…नहीं रहे पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली

by Mahima Bhatnagar
arun Jaitely

नई दिल्ली। देश के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का आज दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। अरुण जेटली काफी लंबे समय से बीमार थे, जिसके लिए उन्हें एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एम्स ने एक बयान जारी कर कहा कि, वे बेहद दुख के साथ सूचित कर रहे हैं कि 24 अगस्त को 12 बजकर 7 मिनट पर माननीय सांसद अरुण जेटली अब हमारे बीच नहीं रहे। बता दें कि, अरुण जेटली को 9 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था।

इसे भी पढ़ें: गंभीर बनी हुई है अरुण जेटली की सेहत, देखने पहुंचे ये बड़े नेता

आज अरुण जेटली से मिलने केंद्रिय स्वास्थय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन एम्स पहुंचे थे। जहां उन्हें उनके निधन की खबर मिली। खबर सुनते ही गृहमंत्री अमित शाह ने हैदराबाद दौरा रद्द कर दिया और अब वो दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

निधन पर नेताओं ने जताया दुख

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन की खबर मिलते हर तरफ शोक की लहर है। हर कोई उनके जाने से गमगीन है। हर कोई उनके कामों और उनके अच्छे व्यक्तित्व को याद कर रहा है। सोशल मीडिया पर अपनी भावना प्रकट कर रहे हैं।