हैरी पॉटर सीरीज की चार और नयी किताबें होंगी रिलीज़

by Mahima Bhatnagar
harry potter 3book

ब्रिटिश नॉवेलिस्ट और हैरी पॉटर सीरीज की लेखिका जे .के .रोलिंग ने उद्घोषणा की है की हैरी पॉटर सीरीज की चार और नयी किताबें रिलीज़ होने वाली हैं । ये चारों नयी किताबें इ-बुक के रूप में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होंगी। लेखिका जे.के.रोलिंग का कहना है की ये किताबें हैरी पॉटर, हरमाईनी ग्रंजेर, और रोन वीज़्ली के इर्द-गिर्द रहेगी और हॉगवर्ट्स और जादुई कलाओं के और नए रहस्यों को खोलेगी। ये चारों किताबें शार्ट स्टोरीज के प्रारूप में पब्लिश होंगी और जादुई कला के विषयों पर आधारित होंगी।

इसे भी पढ़ें: अर्जुन कपूर ने मलाइका संग शादी को लेकर तोड़ी चुप्पी ,कही बड़ी बात

बता दें की जे.के रोलिंग बहुचर्चित उपन्यास हैरी पॉटर सीरीज की लेखिका हैं। इस सीरीज में कुल सात उपन्यास हैं और इन उपन्यासों पर फ़िल्मे भी बन चुकी हैं और शायद ही कोई ऐसा होगा जो इन फिल्मों से वाकिफ न हो। हैरी पॉटर सीरीज का पहला उपन्यास 1997 में और पहली फिल्म 2001 में रिलीज़ हुई थी।

इसे भी पढ़ें: फानी तूफान बना लोगों के लिए आफत

हैरी पॉटर की इसी सीरीज में चार किताबें ,हैरी पॉटर :ए जर्नी थ्रू चार्म्स एंड डिफेन्स अगेंस्ट द डार्क आर्ट्स”, “हैरी पॉटर :ए जर्नी थ्रू पोशण एंड हरबोलोजी”, “हैरी पॉटर :ए जर्नी थ्रू डिविनेशन एंड एस्ट्रोनॉमी ”, और “हैरी पॉटर :ए जर्नी थ्रू केयर ऑफ़ मैजिकल क्रिऐचर” इस वर्ष रिलीज़ होंगी। पहली दो किताबें हैरी पॉटर :ए जर्नी थ्रू चार्म्स एंड डिफेन्स अगेंस्ट द डार्क आर्ट्स”, “हैरी पॉटर :ए जर्नी थ्रू पोशण एंड हरबोलोजी” 27 जून को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होंगी और  शेष दो किताबें इस साल के अंत तक रिलीज़ होंगी ये किताबें इंग्लिश, फ़्रेंच, जर्मन, और इटैलियन भाषाओं में पब्लिश होंगी।ये चारों किताबें पॉटरमोर पब्लिशिंग द्वारा लांच की जाएँगी।