70 लाख मूल्य का गांजा बरामद

by TrendingNews Desk

बिहार एसटीएफ को गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है| एसटीएफ ने 700 किलो गांजा जब्त किया है| बाजार में जिसकी कीमत 70 लाख से अधिक बतायी जा रही है| इस मामले में उसने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है| जानकारी के मुताबिक एक गांजा तस्कर पटना सिटी इलाके का रहने वाला है जबकि दूसरा पटना के ही मेहदीगंज इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है| पुलिस ने इनके पास से एक ट्रक भी जब्त किया है| गिरफ्तार तस्करों ने बताया है कि ये गांजा त्रिपुरा से लाया जा रहा था| फिलहाल पुलिस गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ कर इस रैकेट से जुड़े लोगों के बारे में और जानकारी लेने की कोशिश कर रही है|