गया: चोरों ने दी पुलिस को चुनौती,लाखों के सामान पर हाथ साफ

by TrendingNews Desk

गया में चोरों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती दी है| चोरों ने बंद घर को निशाना बनाते हुए करीब 10 लाख नगद और जेवरात की चोरी कर ली| ताजा मामला कोतवाली थाना से सटे धामिटोला का हैं जहां चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया| चोरों ने 5 लाख मूल्य का जेवरात सहित 4 लाख नकद चोरी कर लिया और फरार हो गये| जानकारी के मुताबिक चोरी गये जेवर शादी के लिए बनाये गये थे| जेवरात आलमीरा में रखा हुआ था जिसे चोरों ने हाथ साफ कर लिया|
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है| हैरान करने वाली बात ये है कि पिछले एक सप्ताह के अंदर शहर के आधा दर्जन घरों मे चोरी की वारदात हो चुकी है, लेकिन पुलिस एक भी मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं कर पायी है|