पहाड़ी राज्यों में जमकर हो रही है बर्फबारी, मैदानी इलाकों में भी गिरा तापमान

by Mahima Bhatnagar
snowfall

नई दिल्ली। देश के पहाड़ी राज्यों में पिछले दो दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में बर्फबारी की लगातार खबरे आ रही हैं। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, श्रीनगर में लगातार बर्फबारी के कारण जवाहर टनल को बंद कर दिया गया है। जिसके कारण काजीकुंड में 900 टूरिस्ट वहां फंस गए हैं।

इसे भी पढ़ें: 2018 तेलंगाना चुनाव परिणाम: टीआरएस की बढ़त बरकरार, कांग्रेस पिछड़ी

उत्तराखंड में बद्रीनाथ, गंगोत्री, केदारनाथ और यमुनोत्री में भी एक फीट ऊंची बर्फ की चादर बिछ गई है। हिमाचल के रोहतांग में एक फीट बर्फबारी हुई है। वहीं गुलाब, कोठी और मढ़ी में भी आधा फीट गिरी।

इसे भी पढ़ें: 2018 म.प्र विधानसभा चुनाव: रुझानों में यह पार्टी मार रही है बाजी!

देश के पहाड़ी राज्यों में पिछले दो दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में बर्फबारी की लगातार खबरे आ रही हैं।

इसे भी पढ़ें: 2018 राजस्थान विधानसभा चुनाव: किस सीट पर कौन आगे, पढ़ें यहां

दिल्ली में बढ़ी ठंड

बर्फबारी का असर दिल्ली तक महसूस किया जा रहा है। दिल्ली के सामान्य तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार सुबह कई इलाकों में तेज बारिश हुई है। जिसके कारण दिल्ली के तापमान में गिरावट हुई है।