लता मंगेशकर की हालत में नहीं है कोई सुधार, सलामती की दुआएं कर रहे हैं फैंस

by Mahima Bhatnagar
lata mangeshkar

नई दिल्ली। बॉलीवुड सिंगर और सुरो की मलिका लता मंगेशकर की तबीयत इन दिनों ठीक नहीं चल रही है। मिली जानकारी के अनुसार, लता मंगेशकर की कंडीशन में फिलहाल कोई सुधार नहीं है। जिसकी जानकारी हेमा मालिनी ने ट्वीट के द्वारा दी।

इसे भी पढ़ें: ‘द स्काई इज पिंक’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़, इस किरदार में नज़र आएंगे प्रियंका और फरहान अख्तर

उन्होंने बताया कि, लता जी के लिए प्रार्थना करें की वो जल्द से जल्द ठीक हो जाए। क्योंकि डॉक्टरो द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पूरा देश भारत रत्न और भारत की कोकिला लता जी के लिए प्रार्थना कर रहा है।

एक्‍ट्रेस शबाना आजमी ने भी ट्वीट कर लता के जल्‍द अच्‍छे होने की दुआ की है। उन्‍होंने लिखा, ‘आदाब और हजारों दुआएं कि आप फौरन अच्‍छी होकर घर वापस आ जाएं’।

इसे भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय बच्चन ने मनाया अपना 46 वां बर्थडे,सोशल मीडिया पर शेयर की बर्थडे पोस्ट

बता दें कि लता मंगेशकर को सोमवार यान‍ि 11 नवंबर को सांस संबंधित शिकायत के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्‍पताल में भर्ती होने की खबर सुनते ही लोग सोशल मीडिया पर उनकी सलामती की दुआ करने लगे।

इसे भी पढ़ें: सारा अली खान बनी फ़ैशन मैगजीन ग्रेजिया की कवर गर्ल

इस साल मनाया है 90वां जन्‍मदिन

पिछले दिनों उन्‍होंने सोशल मीडिया पर फिल्‍म पानीपत में पद्मिनी कोल्‍हापुरी के पोस्‍टर को शेयर किया था। साथ ही लिखा था कि उनकी भांजी पद्मिनी कोल्‍हापुरी एक बहुत अच्‍छी एक्‍ट्रेस हैं। उन्‍होंने ट्विटर पर पद्मिनी को फिल्म पानीपत में उनके रोल के लिए शुभकामनाएं दी थीं। बता दें कि 28 सितंबर को लता मंगेशकर 90 साल की हो गई हैं।