आज है हिंदी दिवस, जानें कैसे हुई इसकी शुरूआत

by Mahima Bhatnagar

नई दिल्ली। 14 सितंबर हर साल इस दिन को हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हिन्दी दिवस इस दिन क्यों मनाया जाता है? अगर नहीं तो हम आज बताएंगे कि क्यों मनाया जाता है हिन्दी दिवस।

इसे भी पढ़ें: सरकार ने इन दवाइयों पर लगाया बैन, सेहत के लिए है हानिकारक

साल 1947 में जब अंग्रेजी हुकूमत से भारत आजाद हुआ तो उसके सामने भाषा को लेकर सबसे बड़ा सवाल था। क्योंकि भारत में सैकड़ों भाषाएं और बोलियां बोली जाती है। 6 दिसंबर 1946 में आजाद भारत का संविधान तैयार करने के लिए संविधान का गठन हुआ। संविधान सभा ने अपना 26 नवंबर 1949 को संविधान के अंतिम प्रारूप को मंजूरी दे दी। आजाद भारत का अपना संविधान 26 जनवरी 1950 से पूरे देश में लागू हुआ।

इसे भी पढ़ें: आज घरों में होगा गणपति का आगमन, जानें विधि और पूजा का शुभ मुहूर्त

लेकिन भारत की कौन सी राष्ट्रभाषा चुनी जाएगी ये मुद्दा काफी अहम था। काफी सोच विचार के बाद हिन्दी और अंग्रेजी को नए राष्ट्र की भाषा चुना गया। संविधान सभा ने देवनागरी लिपी में लिखी हिन्दी को अंग्रेजों के साथ राष्ट्र की आधिकारिक भाषा के तौर पर स्वीकार किया था। 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने एक मत से निर्णय लिया कि हिन्दी ही भारत की राजभाषा होगी। तब से हर साल इस दिन हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इसे भी पढ़ें: पतंजलि डेयरी की हुई एंट्री, अब मिलेगा दूध-दही और पनीर