बिहार: गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा,देश से नक्सलवाद होकर रहेगा खत्म

by TrendingNews Desk
Published: Last Updated on
rajnath singh

पटना: केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को भाजपा द्वारा आयोजित वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव कार्यक्रम को ले पटना के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने नक्सली नेताओं को गरीबो का खून चूसने वाला करार दिया। राजनाथ सिंह ने नक्सलवाद और नक्सली नेताओं को गरीबों का दुश्मन करार दिया और कहा कि देश से नक्सलवाद समाप्त होकर रहेगा। उन्होंने कहा कि गरीबों की हितैषी बनने का नाटक करने वाले नक्सली विकास में बाधा उत्पन्न करते हैं। वे अपने बाल-बच्चों को विदेश में पढ़ाई कराने और उन्हें धनवान बनाने में लगे हुए हैं और गरीबों को केवल बरगला रहे हैं। राजनाथ सिंह ने सामाजिक समरसता पर जोर देते हुए कहा कि सुरक्षा बल देश की खातिर लड़ रहे हैं, जबकि हम आपस में लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भी रास्ते पर आयेगा। दुनिया की कोई भी ताकत भारत को हिला नहीं सकती। उन्होंने वीर कुंवर सिंह को याद करते हुए कहा कि वे प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी थे। मंगल पांडेय की चिनगारी को उन्होंने शोला में बदल दिया। उन्होंने देश के लिए लड़ा। लेकिन आज देश में कुछ ऐसी ताकतें हैं जो सामाजिक समरसता को तार-तार करने की कोशिश कर रही हैं। देश को तोड़ना चाहती हैं।मजहब, जाति,पंथ के आधार पर समाज को बांटने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में देश के नौजवानों को ऐसी ताकतों से होशियार रहना होगा। ऐसी ताकतों को उन्हें मिलकर जवाब देना चाहिए। अपना देश वसुदैव कुटुंबकम् का संदेश देने वाला है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि जब भी जरूरत पड़ी, देश के किसानों ने आगे बढ़कर साथ दिया। चंपारण आंदोलन में भी किसानों ने ही आगे बढ़कर गांधी जी का साथ दिया था।
यह भी पढ़ें-रोमांचक मुकाबले में चेन्नई ने हैदराबाद को 4 रनों से हराया

किसानों ने जब भी करवट बदली, देश की दिशा बदल गयी। उन्होंने कहा कि स्वाभिमान से कभी समझौता नहीं होगा। विदेशी ताकतें हमारी सीमा पर नजर लगाये हुई हैं। हमारे सुरक्षा बल उनका मुंहतोड़ जबाब दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपने अंदर के राष्ट्रीय स्वाभिमान को जगाना होगा। सामाजिक समरसता से ही अपनी सुरक्षा मजबूत होगी। भारत गुलाम बनकर जी नहीं सकता।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोई कहता है कि नरेंद्र मोदी की सरकार दलितों के लिए काम नहीं कर रही है। मैं उन्हेंद बता दूं कि यह सरकार हिंदुस्तान के गरीबो के लिए है। वहीं, कुछ लोग ऐसे हैं जो अलगाव पैदा करना चाहते हैं।
गृह मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय,सुशील कुमार मोदी आदि कई लोग थे