कुंवारी लड़कियों का कत्ल कर खून से नहाती थी ये सीरियल किलर

by Mahima Bhatnagar
elizabeth

नई दिल्ली। दुनियाभर में सीरियल किलिंग के मामले इतिहास में दर्ज हैं। लेकिन इन कातिलों में कुछ ऐसी महिलाएं भी शामिल हैं, जिनके नाम सुनकर लोग दहशत से कांपने लगते थे। लोगों की रूह कांप उठती थी। ऐसी ही एक महिला सीरियल किलर थी एलिजाबेथ बाथरी। जो कुंवारी लड़कियों के खून से नहाती थी।

इसे भी पढ़ें: कानपुर एयरपोर्ट दिखाई दिए लुंगी वाले चाचा, फोटो वायरल

हाई प्रोफाइल सीरियल किलर

सीरियल किलर एलिजाबेथ बाथरी की खौफनाक दास्तान करीब 400 साल पुरानी है। वो बहुत ही हाई प्रोफाइल महिला थी। इतिहास के पन्नों में दर्ज उसकी खूनी कहानी के मुताबिक हंगरी साम्राज्य की उस सीरियल किलर ने 1585 से 1610 के बीच अपने महल में करीब 600 से ज्‍यादा लड़कियों को मौत के घाट उतारा था।

इसे भी पढ़ें: इस क्रिसमस लोग चिपकाएंगे दाढ़ी पर दिवाली वाली बत्तियां

हमेशा जवान रहना चाहती थी एलिजाबेथ

एलिजाबेथ बाथरी को न जाने कहां से पता चल गया था कि अगर वो कुंवारी लड़कियों के खून से नहाएगी तो जिंदगीभर जवान और खूबसूरत बनी रहेगी। बस उसके इसी लालच ने उस ऐसा कातिल बना दिया कि वो मौत का दूसरा बन गई। एलिजाबेथ अपनी जवानी को बरकरार रखने के लिए कुंवारी लड़कियों का कत्ल करती थी और फिर उनके खून से नहाती थी।

कत्ल से पहले दरिंदगी

अपने शिकार को एलिजाबेथ तड़पा तड़पाकर मारती थी। वो लड़कियों की हत्‍या से पहले उनके साथ काफी अत्याचार करती थी। वो इस हद तक हैवान बन जाती थी कि उन लड़कियों के नाजुक अंगों को जला दिया करती थी। इस काम में उसके नौकर भी उसका साथ दिया करते थे।