क्या चीन को पीछे छोड़ भारत का सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर बन चुका है अमेरिका?

by Mahima Bhatnagar
india-and-america

नई दिल्ली। अमेरिका अब चीन को पीछे छोड़कर भारत का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर बन गया है। जिसको देखकर एक बात साफ हो गई है कि, भारत और अमेरिका के बीच व्यापार संबंध अच्छे होने वाले हैं। ऐसे में किसी की चिंता बड़े या ना बड़े चीन अपने आपको खतरे में जरूर महसूस कर रहा होगा। क्योंकि इस तरफ संबंध अच्छे होंगे तो सबसे ज्यादा नुकसान उसी को झेलना पड़ेगा।

व्यापार का आंकड़ा

वाणिज्य मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, जो आंकड़े सामने आए हैं, वो हैं साल 2018-19 में भारत और अमेरिका के बीच 87.95 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार हुआ था। इस दौरान भारत का चीन के साथ द्विपक्षीय व्यापार 87.07 अरब डॉलर रहा. इसी तरह 2019-20 में अप्रैल से दिसंबर के दौरान भारत का अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार 68 अरब डॉलर रहा, जबकि इस दौरान भारत और चीन का द्विपक्षीय व्यापार 64.96 अरब डॉलर रहा।

इसे भी पढ़ें: सबसे बड़े स्टेडियम में सबसे बड़ा इवेंट… जानिए ट्रंप के स्वागत की क्या हैं खास तैयारियां

एफटीए पर हो सकती है चर्चा

एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले समय में भी यह चलन बना रह सकता है क्योंकि भारत और अमेरिका आर्थिक संबंधों को बढ़ाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। एक विशेषज्ञ का मानना है कि यदि दोनों देश मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) कर लेते हैं तो द्विपक्षीय व्यापार एक अलग ही स्तर पर पहुंच जाएगा।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, भारतीय निर्यात संगठन महासंघ (FIEO)के महानिदेशक अजय सहाय ने कहा, ‘अमेरिका के साथ एफटीए भारत के लिये बेहद फायदेमंद होगा क्योंकि अमेरिका भारतीय माल एवं सेवाओं का सबसे बड़ा बाजार है।’ उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ भारत का आयात और निर्यात दोनों बढ़ रहा है, जबकि चीन के साथ आयात-निर्यात दोनों में गिरावट आ रही है।

इसे भी पढ़ें: ये है डोनाल्ड ट्रंप का बिग फैन, घर में प्रतिमा लगाकर करता है पूजा

हालांकि, भारतीय विदेशी व्यापार संस्थान (IIFT) में प्रोफेसर राकेश मोहन जोशी ने कहा कि भारत को अमेरिका के साथ मुक्त व्यापार समझौता करते वक्त सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि अमेरिका मक्का और सोयाबीन जैसे जिंसों का सबसे बड़ा उत्पादक व निर्यातक है।

भारत के पक्ष में है व्यापार

trading-partner-india-and-america

अमेरिका उन चुनिंदा देशों में से है, जिसके साथ व्यापार संतुलन का झुकाव भारत के पक्ष में है। वर्ष 2018-19 में भारत का चीन के साथ जहां 53.56 अरब डॉलर का व्यापार घाटा रहा था, वहीं अमेरिका के साथ भारत 16.85 अरब डॉलर के व्यापार लाभ की स्थिति में था। आंकड़ों के अनुसार, 2013-14 से लेकर 2017-18 तक चीन भारत का सबसे बड़ा व्यापार साझेदार रहा है। चीन से पहले यह दर्जा संयुक्त अरब अमीरात को हासिल था।

इस बार तो अमेरिका के साथ कोई बड़ी ट्रेड डील नहीं हो भारत और अमेरिका के बीच आगे यदि यदि व्यापार समझौता होता है तो दोनों देशों के बीच व्यापार और बढ़ेगा। भारत अमेरिका में स्टील, स्टील उत्पाद और एल्युमिनियम उत्पादों का निर्यात करीब 22.7 अरब डॉलर का हुआ था।

इसे भी पढ़ें: कब-कैसे बनेगा राम मंदिर?