इंडोनेशिया में हुआ प्लेन क्रैश, 188 यात्री लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

by Mahima Bhatnagar

नई दिल्ली। इंडोनेशिया के जकार्ता में आज सुबह एक बड़ा विमान हादसा हो गया। लॉयन एयर का विमान जकार्ता से उड़ान भरने के 13 मिनट बाद ही क्रैश हो गया। इस प्लेन में क्रू समेत कुल 188 लोग सवार थे। जिनमें से 178 लोगों के अलावा 3 बच्चे, 2 पायलट और 5 केबिन क्रू सवार थे।

इसे भी पढ़ें: 2019 लोकसभा चुनाव: दिल्ली में अमित शाह से मिलेंगे नीतीश कुमार, सीट बंटवारे पर होगा मंथन

मिली जानकारी के अनुसार, विमान ने से ही उड़ान भरी उसके 13 मिनट बाद ही इसका संपर्क टूट गया। जिसके बाद सर्च ऑपरेशन जारी कर दिया गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान यह पता चला कि, विमान क्रैश हो गया है। लेकिन चिंता की बात यह है कि, जितने लोग उस विमान में सवार थे, उनका भी कुछ पता नहीं चल पा रहा है।

इंडोनेशिया के आपदा प्रबंधन बोर्ड के प्रमुख सुतोपो पुरवो नुग्रोहो ने ट्वीट कर कहा, “कारावांग के समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हुए लॉयन एयर जेटी610 विमान के कई टुकड़े बरामद किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: CBI केस: सुप्रीम कोर्ट में संग्राम, सड़क पर सियासत!

ये विमान JT610 था, जिसने सुबह 6.20 बजे उड़ान भरी थी, इसे 7.20 पर लैंड करना था। हालांकि, 6.33 पर ही ये क्रैश हो गया। ये विमान दो महीने पहले ही लॉयन एयर को मिला था। विमान का संपर्क जिस समय टूटा उस दौरान अचानक उसकी ऊंचाई में करीब 2000 फीट की कमी आई।

इसे भी पढ़ें: सूरत का हीरा कारोबारी इस बार 600 वर्कर को देगा यह दिवाली तोहफा

विमान लापता होने के बाद से ही सर्च अभियान जारी है, समुद्र के कुछ हिस्से में अभी प्लेन की कुर्सियां व अन्य हिस्सा मिलना भी शुरू हो गया है।