राजकुमारी को हुआ प्यार,छोड़ेंगी राज-पाट !

by TrendingNews Desk

जापान के शाही परिवार की राजकुमारी माको को अपने एक पूर्व कॉलेज सहपाठी से प्यार हो गया है। वह उससे विवाह करने वाली हैं। इसके लिए राजकुमारी अपने शाही परिवार का दर्जा छोड़ने को भी तैयार हैं। वे जिनसे विवाह करना चाहती हैं, वह पेशे से कानूनी सहायक हैं और उनका नाम केई कोमुरो नामक हैं। स्थानीय मीडिया में यह खबर सामने आने के बाद जापान के शाही परिवार के कम होते सदस्यों की संख्या पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

माको जापान के राजा अकिहितो की पोती हैं, जबकि कोमुरो एक आम नागरिक हैं। दोनों की पांच साल पहले टोक्यो के एक रेस्तरां में मुलाकात हुई थी। एक साल बाद कोमुरो ने शादी का प्रस्ताव दिया था जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया था। माको के माता-पिता ने भी यह रिश्ता स्वीकार कर लिया है। मध्य जून में दोनों सगाई और 2018 में विवाह कर सकते हैं।

जापान के कई दशकों पुराने कानून के अनुसार, आम नागरिक से विवाह करने पर राजकुमारी को शाही परिवार छोड़ना होता है। कोमुरो से विवाह के बाद माको भी एक आम नागरिक बन जाएंगी। अपने प्यार के लिए इतना बड़ा बलिदान करना किसी राजघराने के लिए बहुत बड़ी बात है।।