गंगा स्नान के बाद इन चीजों का करें दान, मिलेगा लाभ

by Mahima Bhatnagar
ganga

नई दिल्ली। हिन्दू धर्म में कार्तिक मास का काफी महत्व है। इन दिनों में लोग सुबह उठकर स्नान करते हैं, और भगवान की आराधना करते हैं। कहा जाता है कि इन दिनों जो व्यक्ति सुबह उठकर स्नान करता है, और दान करता है, उसके सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: दीपवीर की हुई शादी, लेकिन वायरल हो रही है इस दुल्हन की फोटो

बता दें कि, इलाहाबाद, अयोध्या, वाराणसी आदि तीर्थ स्थानों पर गंगा स्नान का यह पर्व बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। आइए जानते हैं वो खात बातें जो इस पर्व के दिन आपको जरूर याद रखनी चाहिए:

इसे भी पढ़ें: बिहार में सुशील मोदी और लालू यादव के बीच छिड़ी ट्विटर वॉर

  • धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष में इसे मोक्ष प्राप्ति कराने वाला माना गया है।
  • अगर आप इस दिन उपवास करते हैं तो आपको हजार अश्वमेध और सौ राजसूय यज्ञ का फल प्राप्त होता है।
  • कार्तिक पूर्णिमा पर अगर कृत्तिका नक्षत्र हो तो महाकार्तिकी होती है, जो विशिष्ट पुण्यफल देती है। भरणी और रोहिणी नक्षत्र हो तो इसका फल ओर भी बढ़ जाता है।
  • इस दिन चंद्रोदय के समय मंगल ग्रह के स्वामी भगवान कार्तिकेय की माताओं- शिवा, संभूति, प्रीति, संतति, अनसूया और क्षमा आदि छह कृत्तिकाओं का पूजन करना चाहिए।
  • रात्रि में व्रत करके अगर वृष-बैल का दान किया जाए तो शिव पद की प्राप्ति होती है।
  • इस दिन गौ, अश्व और घी आदि के दान से संपत्ति बढ़ती है।
  • आरती और पुष्पांजलि कर भगवान विष्णु का नाम स्मरण या मंत्र जाप करना चाहिए। श्रीमद्भागवत या विष्णु-शिवजी से संबंधित कथाओं का पाठ करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर एक शख्स ने फेंका मिर्ची पाउडर, गिरफ्तार