Kajol- Aishwarya की तरह ये एक्ट्रेसेस मां बनने के बाद भी हैं बॉलीवुड में सुपरहिट

by Mahima Bhatnagar
KAJOL-KAREENA

कहते हैं फिल्‍म इंडस्‍ट्री में एक्ट्रेसेस का सफर तब तक का ही होता है जब तक या तो उनकी शादी नहीं होती या फिर जब तक वो मां नहीं बनती। एक समय था जब कई एक्ट्रेसेस को अपनी शादी और मां बनने के बाद फिल्मी दुनिया को अलविदा कहना पड़ा। लेकिन अब वक्त के साथ-साथ फिल्‍म इंडस्‍ट्री भी बदल रही है। ये कहना सही होगा कि यह बदलाव सिर्फ बॉलीवुड इंडस्‍ट्री में ही नहीं बल्कि भारतीय समाज के तकरीबन हर कोने में हो रहा है। आज महिलाओं ने अपनी काबिलियत के बलबूते अपनी पहचान बना रही हैं। बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेस है जिन्होंने शादी भी की और मां भी बनी और आज भी काफी फिल्मों में काम कर रही हैं और हिट भी है। आईए जानते हैं उनके बारे में।

इसे भी पढ़ें: कौन है अनुराग कश्यप पर आरोप लगाने वाली पायल घोष

करीना कपूर खान

फिल्‍म ‘रिफ्यूजी’ से लेकर अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने कई सुपरहिट फिल्‍मों में काम किया है। साल 2010 में करीना ने सैफ अली खान से शादी की और साल 2016 में करीना मां बनीं। हालांकि करीना दूसरी बार भी मां बनने वाली है। पहली प्रेग्‍नेंसी के दौरान भी बेबो ने कोई ब्रेक नहीं लिया और न ही तैमूर के जन्‍म के बाद। तैमूर के जन्‍म के बाद उन्‍होंने फिल्‍म ‘वीरे दी वेंडिग’ से वापसी की जिसने बॉक्‍स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। हाल ही में अक्षय कुमार के साथ गुड न्यूज और दिवंगत अभिनेता इरफान खान के साथ अंग्रेजी मीडियम में नजर आई थी।

इसे भी पढ़ें :ड्रग्स कनेक्शन में आए 5 एक्ट्रेस के नाम, NCB करेगी जांच

ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्‍वर्या राय का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। ऐश्‍वर्या ने जब शादी की तब वो अपने करियर में पीक पर थीं। ऐश्‍वर्या ने साल 2008 में अभिषेक बच्चन से शादी की थी और साल 2011 में बेटी आराध्‍या को जन्‍म दिया था। बेटी आराध्‍या को समय देने के लिए उन्‍होंने कुछ समय के लिए थोड़ा ब्रेक लिया और फिर साल 2015 की फिल्‍म ‘जज्‍बा’ से धमाकेदार वापसी की। इसके बाद वो करण जौहर की फिल्‍म ‘ऐ दिल है मुश्किल’, फन्ने खान और सरबजीत में नजर आई।

इसे भी पढ़ें: रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में बॉलीवुड सेलेब्स, न्याय की मांग जारी

माधुरी दीक्षित

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल से मशहूर माधुरी दीक्षित आज भी करोड़ों लोगों पर राज करती हैं। माधुरी दीक्षित आज दो बेटे की मां भले ही हो लेकिन एक्ट्रेस की दीवानी आज भी उनके फैंस के सर चढ़कर बोलती है। एक्ट्रेस साल 2003 और 2005 में मां बनी थी। उन्‍होंने दोनों बेटों की परवरिश के लिए थोडा़ वक्‍त लिया लेकिन साल 2007 में फिल्‍म ‘आजा नचले’ से धमाकेदार वापसी की। इसके बाद वे साल 2014 में फिल्‍म ‘डेढ़ इश्‍किया’ और फिल्म कलंक में नजर आई।

इसे भी पढ़ें: बेबाक बोल ही नहीं बिंदास अंदाज के लिए भी जानी जाती है बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत

काजोल

एक्ट्रेस काजोल का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। काजोल भी दो बच्चों की मां हैं। उन्‍होंने साल 1999 में अजय देवगन संग शादी की थी। साल 2003 में उन्‍होंने बेटी न्यासा का जन्‍म दिया था। इसके बाद 2010 में बेटे युग को जन्म दिया था। मां बनने के बाद काजोल ने बॉलीवुड पर खूब राज किया। उन्होंने फिल्म ‘फना’, और ‘माइ नेम इज खान, दिलवाले, हेलिकॉप्टर इला जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसी साल उनकी फिल्‍म ‘तानाजी: द अनंसग वॉरियर’ में पति संग नजर आई थीं। अपनी शानदार अदाकारी के कारण आज भी वे दर्शकों की फेवरेट बनी हुईं हैं।

शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड की खूबसूरत और फिट एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का भी जलवा मां बनने के बाद बरकरार है। उन्‍होंने बॉलीवुड में कई सफल फिल्‍में दी है। शिल्‍पा ने साल 2009 में उद्योगपति राज कुंद्रा से शादी करने के बाद उन्होंने 2012 में बेटे को जन्म दिया था। मां बनने के बाद भी वह टीवी रियेलिटी शो और सोशल साइट पर काफी पॉपुलर हैं। इसके अलावा वे अपने पति के बिजनेस में भी उनका हाथ बंटा रही हैं। हाल ही में सेरोगेसी से उनके घर नन्‍ही परी की आगमन हुआ है।