29 को थी शादी,दूल्हे ने ही कर दी लड़की की हत्या !

by TrendingNews Desk

नवादा के नारदीगंज इलाके में एक छात्रा की गला रेतकर हत्या कर दी गई| जानकारी के मुताबिक छात्रा की अगले महीने शादी होने वाली थी| लड़की की लाश शहर के हंडिया मोड़ के पास एक खेत से बरामद की गई| बताया जा रहा है कि लड़की के पिता स्थानीय जलेलपुर स्कूल में प्रधानाध्यापक के पद पर काम करते हैं| मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक लड़की की कहीं दूसरी जगह हत्या कर लाश को यहां फेंक दिया गया है| प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मौके पर कहीं भी खून के निशान नहीं पाए गए हैं इससे ये साबित होता है कि लड़की की हत्या किसी दूसरे जगह पर की गई है और उसकी लाश को यहां अपराधियों ने फेंक दिया| लड़की की मां के मुताबिक उसकी शादी 29 जून को तय हुई थी और उसे लेकर घर में काफी उत्साह का माहौल था| लड़की के परिवारवालों के मुताबिक जिससे उसकी शादी ठीक हुई थी उसे भी दो दिन पहले घरवालों ने घर बुलाया था और तब से वो वहीं लड़की की ही घर में रह रहा था| परिवारजनों के मुताबिक घटना के रात दोनों एक ही जगह सोए थे| अचानक रात में लड़के ने शोर मचाना शुरु किया कि लड़की कमरे में नहीं है, शोर सुनकर जब घरवाले उठे तो उन्होंने लड़की की खोजबीन शुरु की| खोजबीन के बाद लड़की की लाश खेत में मिली| परिवारवालों ने इसके लिए लड़के को ही जिम्मेदार बताया है|