2019 लोकसभा चुनाव: पढ़ें कब और कितने चरणों में डाले जाएंगे वोट

by Mahima Bhatnagar
vote

नई दिल्ली। 2019 लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। बीजेपी, कांग्रेस समेत कई सारे सियासी दल चुनावी दंगल में अपनी ताल ठोकने के लिए तैयार हैं। बस इंतजार है, मतदान का। इस बार 543 सीटों के लिए सात चरणों में मतदान होने वाले हैं। पहले चरण का चुनाव 11 अप्रैल को है। जबकि आखिरी चरण का मतदान 19 मई को है, और फिर 23 मई को नतीजे। जिसके बाद साफ हो जाएगा की कौन होगा हमारा नया प्रधानमंत्री।

इसे भी पढ़ें: 2019 लोकसभा चुनाव: योगी ने किया राहुल पर ये वार

पहले चरण में 20 राज्य, 91 सीटें

पहले चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों पर 11 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इनमें आंध्र प्रदेश की सभी 25 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। इसके अलावा असम की पांच, बिहार की चार, छत्तीसगढ़ की एक, जम्मू कश्मीर की दो, महाराष्ट्र की सात, मणिपुर की दो, मेघालय की दो, नगालैंड-मिजोरम की एक-एक, तेलंगाना की 17, उत्तर प्रदेश की आठ, उत्तराखंड की पांच और पश्चिम बंगाल की दो सीटों पर मतदान होगा।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र पर इन मुद्दों पर किया फोकस

दूसरे चरण में 13 राज्य, 97 सीटें

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 13 राज्यों की 97 सीटों पर 18 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इसमें असम-पांच, बिहार-पांच, छत्तीसगढ़-तीन, जम्मू कश्मीर-दो, कर्नाटक-14, महाराष्ट्र-10, मणिपुर-एक, ओडिशा-पांच, तमिलनाडु-39, उत्तर प्रदेश-8, पश्चिम बंगाल-तीन और पुदुच्चेरी-एक सीट पर मतदान होगा।

इसे भी पढ़ें: महागठबंधन की लिस्ट हुई जारी, पाटलीपुत्र से मीसा तो मधेपुरा से ये लड़ेंगे चुनाव

तीसरा चरण: 14 राज्यों की 115 सीटें

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 14 राज्यों की 115 लोकसभा सीटों पर 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इनमें असम की चार, बिहार-पांच, छत्तीसगढ़-सात, गुजरात-26, गोवा-दो, जम्मू कश्मीर-एक, कर्नाटक-14, केरल-20, महाराष्ट्र-14, ओडिशा-छह, उत्तर प्रदेश-10, पश्चिम बंगाल-पांच, दादरा एवं नगर हवेली-एक, दमन व दीव-एक सीट शामिल है।

इसे भी पढ़ें: शत्रुघ्न सिन्हा ने बदला पाला, कांग्रेस में हुए शामिल

चौथे चरण में 9 राज्यों की 71 सीटें

लोकसभा चुनाव के लिए चौथे चरण के नामांकन प्रक्रिया चल रही है। इस चरण में 9 राज्य की 71 लोकसभा सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होंगे। इनमें बिहार-पांच, जम्मू कश्मीर-एक, झारखंड-तीन, मध्य प्रदेश-छह, महाराष्ट्र-17, ओडिशा-छह, राजस्थान-13, उत्तर प्रदेश-13 और पश्चिम बंगाल-आठ सीटें शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस का हाथ थामेंगी बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस, मुंबई से लड़ सकती हैं चुनाव

पांचवें चरण में 7 राज्य की 51 सीटें

आम चुनाव में पांचवें चरण के तहत सात राज्यों की 51 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया 10 अप्रैल से शुरू होगी और 18 अप्रैल तक जारी रहेगी। पांचवे चरण में 6 मई को मतदान होंगे। इसमें बिहार की 5, जम्मू-कश्मीर-2, झारखंड-4, मध्य प्रदेश-7, राजस्थान-12, उत्तर प्रदेश-14 और पश्चिम बंगाल की 7 सीटों पर मतदान होंगे।

छठे चरण में 7 राज्य की 59 सीट

छठे चरण में सात राज्यों की 59 सीटों पर चुनाव होने हैं. इस चरण के नामांकन की प्रक्रिया 16 अप्रैल से शुरू होगी और 23 अप्रैल तक चलेगी। जबकि 12 मई को वोट डाले जाएंगे। इस चरण में बिहार-8, हरियाणा-10, झारखंड-4, मध्य प्रदेश-8, उत्तर प्रदेश-14, पश्चिम बंगाल-8 और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली- सात सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

सातवें चरण में 8 राज्यों की 59 सीटें

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में 8 राज्यों की 59 सीटों पर 19 मई को वोट डाले जाएंगे। इस चरण की प्रक्रिया 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक होंगी। जबकि 19 मई को मतदान होंगे। इसमें बिहार-8, झारखंड-3, मध्य प्रदेश-8, पंजाब-13, पश्चिम बंगाल-9, चंडीगढ़-1, उत्तर प्रदेश-13 और हिमाचल प्रदेश-4 सीटों पर मतदान।