लोकसभा चुनाव: आंकड़ों से झूमा बाजार, सेंसेक्स 40 हजार के पार

by Mahima Bhatnagar
Sensex

नई दिल्ली। 2019 लोकसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। इन नतीजों का असर सिर्फ पार्टियों या आम जनता पर ही नहीं बल्कि सेंसेक्स पर भी पड़ रहा है। बाजार में इन नतीजों का असर बहुत साफ दिखाई दे रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, 40 हजार के पार पहुंच चुका है, सेंसेक्स।

इसे भी पढ़ें: राजनाथ सिंह ने किया बंगाल में सभी 42 सीटें जीतने का दावा

वहीं निफ्टी 12 हजार के आंकड़े को पार कर गया है। कारोबार के 1 घंटे बार सेंसेक्स में 1 हजार अंकों से ज्यादा की तेजी रही। सेंसेक्स सुबह 10.45 बजे 40 हजार 100 अंक से ज्यादा के स्तर पर पहुंच गया।

इसे भी पढ़ें: 21 मई 1991 एक ऐसी घटना जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया

आज के कारोबार में बाजार में चौतरफा खरीदारी दिख रही है। बैंक, फाइनेंशियल और मेटल के अलावा सभी इंडेक्स बढंत के साथ कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी में करीब 300 अंक की तेजी रही और 12,041 के स्तर पर पहुंच गया।

इसे भी पढ़ें: प्रियंका गांधी ने किसके डर से बनारस सीट से वापस लिया नाम?

बाजार के जानकारों का कहना है कि मोदी सरकार की वापसी के संकेतों से निवेशकों में पॉजिटिव सेंटीमेंट बना है। मोदी सरकार की वापसी की वजह से निवेशकों को आर्थिक सुधार में तेजी की उम्‍मीद लग रही है। हालांकि रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद बिकवाली का भी डर है। कहने का मतलब यह है कि निवेशक बढ़त को भुनाने के लिए शेयर बेच सकते हैं। ऐसे में इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि सेंसेक्‍स आखिरी घंटों में टूट सकता है।