म.प्र रैली: पीएम मोदी ने इस तरह दिया विपक्ष को जवाब

by Mahima Bhatnagar
pm modi

नई दिल्ली। म.प्र में विधानसभा चुनाव की हवा चलने लगी है। आज भोपाल में बीजेपी ने कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन किया। इस दौरान पीएम मोदी, बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह, राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें: म.प्र में आज बीजेपी फूकेगी बिगुल, जुटेंगे 10 लाख कार्यकर्ता

हम दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी – PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हम बीजेपी के कार्यकर्ता हैं ये हमारे सौभाग्य की बात है। BJP का हर कार्यकर्ता देश की सेवा के भाव से काम करता है। पीएम ने कहा कि हम दीनदयाल जी का शताब्दी वर्ष कोई बड़े कार्यक्रम कर नहीं बल्कि लोगों की सेवा कर मना रहे हैं। आज हमारी पार्टी की 19 राज्य में सरकार है और हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।

इसे भी पढ़ें: बारिश का कहर जारी, उत्तर भारत में 11 की मौत, अलर्ट पर सेना

PM मोदी ने कहा कि मध्यप्रदेश में हमारी पार्टी का संगठन काफी मजबूत है, यहां पर कई वर्ष से 25 सितंबर से महाकुंभ का मनाया जाता है। मैं भी पहले बतौर कार्यकर्ता यहां आ चुका हूं। उन्होंने कहा कि इस धरती के सपूत अटल बिहारी वाजपेयी आज हमारे बीच नहीं हैं, उनके आशीर्वाद से ही ये पार्टी आगे बढ़ रही है।

‘देश गांधी-लोहिया-दीनदयाल का योगदान नहीं भूलेगा’

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश कभी भी दीनदयाल उपाध्याय, महात्मा गांधी और राम मनोहर लोहिया के योगदान को नहीं भूलेगा। हम वो लोग हैं जिन्हें गांधी-लोहिया-दीनदयाल सभी लोग मंजूर हैं। सबका साथ-सबका विकास सिर्फ चुनावी नारा नहीं है, उज्जवल भारत के भविष्य के लिए ये हमारा मार्ग है।

इसे भी पढ़ें: आज से शुरू हो रहे हैं पितृ पक्ष, जान लें कैसे करें श्राद्ध