डिप्टी सीएम बने अजीत पवार, ये मंत्री भी लेंगे शपथ

by Mahima Bhatnagar
Ajit panwar

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में आज उद्धव सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। उद्धव ठाकरे राज्य के मुख्यमंत्री हैं, और अब उनके बेटे आदित्य ठाकरे कैबिनेट मंत्री बन गए हैं। अजित पवार एक बार फिर राज्य के उपमुख्यमंत्री बने हैं, महीने में दूसरी बार उन्होंने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। आज कैबिनेट विस्तार में कुल 36 मंत्रियों ने शपथ ली।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र: उद्धव के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी शुरू, इन मंत्रियों को दिया गया न्योता

धनंजय मुंडे बने मंत्री

एनसीपी नेता धनंजय मुंडे ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है. वो बीजेपी नेता गोपीनाथ मुंडे के भतीजे हैं। अजित पवार के बीजेपी के साथ जाने में इनकी बड़ी भूमिका रही थी।

अशोक चव्हाण ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ

कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। अशोक चव्हाण राज्य के पूर्व सीएम शंकर राव चव्हाण के बेटे हैं। उनका नाम आदर्श घोटाले में आ चुका है, वह खुद भी राज्य के सीएम रह चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: ये थे वो मुख्यमंत्री जिनका कार्यकाल रहा सबसे छोटा

इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ
1. अजित पवार, डिप्टी सीएम (NCP)
2. अशोक चव्हाण, कैबिनेट मंत्री (कांग्रेस)
3. दिलीप वल्से पाटिल, कैबिनेट मंत्री (NCP)
4. धनंजय मुंडे, कैबिनेट मंत्री (NCP)
5. विजय वडेट्टीवार, कैबिनेट मंत्री (कांग्रेस)
6. अनिल देशमुख, कैबिनेट मंत्री (एनसीपी)
7. हसन मश्रीफ, कैबिनेट मंत्री (NCP)
8. वर्षा गायकवाड़, कैबिनेट मंत्री (कांग्रेस)
9. राजेंद्र शिंगणे, कैबिनेट मंत्री (एनसीपी)
10. नवाब मलिक, कैबिनेट मंत्री (एनसीपी)

आपको बता दें कि, महाराष्ट्र सीट को लेकर करीब एक महीने तक खींचतान चली थी, जिसके बाद अब जाकर वहां मंत्रीमंडल का विस्तार हुआ है। जिसके बाद वहां पर बनी सरकार जनता के लिए काम करेगी।