दहेजलोभियों ने की महिला की हत्या

by TrendingNews Desk

दहेजलोभियों ने एक और महिला की जान ले ली| ताजा मामला पटना से सटे फतुहा के गोरैया स्थान का है जहां एक नवविवाहिता की ससुराल वालों ने हत्या कर दी| और लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसे पुनपुन नदी में फेंक दिया| पुलिस को जानकारी मिलने के बाद उसने लाश को पुनपुन नदी से बरामद कर मामले की छानबीन शुरु कर दी है| जानकारी के मुताबिक महिला के ससुराल वाले दहेज में कुछ और सामानों की मांग कर रहे थे जिसके चलते उसकी पति और ससुरालवालों से नोंकझोंक होती रहती थी| लेकिन मामला इतना आगे बढ़ जाएगा और ससुरालवाले उसकी हत्या कर देंगे ये किसी ने सोचा नहीं था| महिला की हत्या के बाद उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है| फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और जल्दी ही आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कह रही है|