बिहार में हर तरफ हो रहा है दही-चूड़ा का आयोजन, लालू के घर नहीं दिखी त्योहार की रौनक

by Mahima Bhatnagar
lalu yadav house

नई दिल्ली। बिहार की राजनीति इन दिनों काफी गरमाई हुई है। ऐसे में हर मकर संक्रांति के दिन दही-चूड़े का आयोजन राजनीति पार्टियों के लिए कोई नई बात नहीं है। लेकिन इस आयोजन में आने वाले लोगों की बात अलग है, क्योंकि इस बार समय के साथ पार्टियों के ज्यादातर लोग भी बदल गए हैं।

इसे भी पढ़ें: मायावती और तेजस्वी की मुलाकात के ये हैं मायने!

हाल ही में हुए महागठबंधन में कई नए चेहरे शामिल हुए हैं। वहीं जेडीयू और एलजेपी में भी कई बदलाव हुए हैं, जिसकी एक झलक दही-चूड़ा के आयोजन में दिखाई दी। लेकिन एक हैरान करने वाली बात यह है कि, देशभर में जो त्योहार काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है, वहीं लालू यादव के घर सन्नाटा पसरा हुआ है।

इसे भी पढ़ें: 15 जनवरी को बिहार में कांग्रेस करेगी दही-चुड़ा का आयोजन, महागठबंधन के इन प्रमुख नेताओं को मिला न्योता

आप भी यह खबर पढ़कर चौंक गए ना। लेकिन ऐशा ही हुआ है, दरअसल, इस बार यह त्योहार राबड़ी देवी के घर इसलिए नहीं मनाया जा रहा है, क्योंकि लालू यादव जेल में हैं। ऐसे में उनके घर में कोई उत्साह नहीं दिखाई दे रहा है। उत्वस मनाए भी कैसे जब घर का मुखिया ही जेल में हो। यह दूसरा साल है जब राबड़ी आवास में इस त्योहार के समय कोई रौनक नहीं है।

इसे भी पढ़ें: जानिए कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या करें दान

आपको बता दें कि बिहार में मकर संक्रांति के मौके पर आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव आवास भी गुलजार होता था। इसमें लालू प्रसाद यादव अपनी पार्टी के साथ-साथ विरोधी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी निमंत्रण देकर बुलाते थे। भोज में लालू अपने परिवार के साथ खुद लोगों को चूड़ा-दही परोसते थे।