मनमोहन सिंह ने लिखा पीएम मोदी को खत, कही ये बात

by Mahima Bhatnagar

नई दिल्ली। देश के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिठ्ठी लिखकर तीन मूर्ति भवन नेहरू मेमोरियल से किसी भी तरह की छेड़छाड़ ना करने का आग्रह किया है। उन्होंने अपने खत में लिखा है कि, देश के पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू सिर्फ कांग्रेस नेता ही नहीं बल्कि पूरे देश के नेता थे।

इसे भी पढ़ें: अहमदाबाद में गिरी चार मंजिला इमारत, 1 की मौत कई घायल, राहत बचाव कार्य जारी

मनमोहन सिंह ने कहा कि, आपकी सरकार  एजेंडे के साथ मिलकर नेहरू मेमोरियल म्यूजियम और लाइब्रेरी की सरंचना में बदलाव करने जा रही है। इसलिए आपसे आग्रह किया जा रहा है कि ऐसा ना करें।

इसे भी पढ़ें: उन्नाव रेप केस के गवाह की संदिग्ध मौत, राहुल गांधी दिया यह जवाब

इस दौरान मनमोहन सिंह ने अपने खत में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का वो भाषण भी साझा किया, जो उन्होंने लोकसभा में जवाहर लाल नेहरू के निधन के बाद दिया था। इस भाषण में वाजपेयी ने नेहरू की जमकर तारीफ की थी

इसे भी पढ़ें: बिहार पहुंचा पूर्व पीएम का अस्थि कलश, राज्य की सभी नदियों में किया जाएगा प्रवाहित

गौरतलब है कि, मोदी सरकार तीन मूर्ति भवन के अंदर देश के सभी प्रधानमंत्रियों से जुड़ा एक संग्रहालय बनाने की योजना तैयार कर रही है। इसमें देश के सभी प्रधानमंत्रियों से जुड़ी चीजें यहां रखी जाएगी। ताकि आजकल की युवा पीढ़ी को उनके बारे में सारी चीजें पता चल सके।