मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की हो रही है शादी, जानिए कौन है वो शख्स..

by TrendingNews Desk
नीता अंबानी

एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष, प्रबंध निर्देशक और कंपनी के सबसे बड़े शेयर धारक मुकेश अंबानी की बेटी की शादी होने वाली है। रविवार शाम को ही ईशा और आनंद की शादी की खबरें मीडिया में आई थी। कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिनसे यह कंफर्म हो गया है की ईशा की सगाई हो चुकी है। मुंबई के इस्कॉन मंदिर में उन्होंने आनंद पीरामल के साथ सगाई की और एक दूसरे को वरमाला पहनाई। इससे पहले मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी, आनंद पीरामल एक साथ दर्शन के लिए इस्कॉन मंदिर पहुंचे थे। हालांकि, आकाश अंबानी और उनकी होने वाली पत्नी श्लोका मेहता नजर नहीं आए। ईशा और आनंद लंबे समय से दोस्त हैं। दोनों परिवार एक दूसरे को पिछले चार दशक से जानते हैं। खबर के मुताबिक, आनंद ने ईशा को महाबलेश्वर के मंदिर में प्रपोज किया था। इसके बाद दोनों ने अपने परिवारजनों के साथ यहां लंच भी किया।

यह भी पढ़ें – बिहार के नायक जो हैं बॉलीवुड की शान…

जानिए कौन है आनंद पीरामल..

आनंद अभी 25 साल के हैं। उनकी माँ का नाम स्वाति पीरामल और पिता का नाम अजय पीरामल है। उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से ग्रेजुएट किया है। फिलहाल वो पीरामल एंटरप्राइज के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। बिजनेस स्कूल से पास होने के बाद उन्होंने दो स्टार्ट अप्स शुरू किए थे। पहला हेल्थकेयर स्टार्ट अप था, जिसका नाम पीरामल ई-स्वास्थ्य था। उनका दूसरा स्टार्ट अप रियल एस्टेट का था, जिसका नाम पीरामल रिएलटी था। अब दोनों परिमल एंटरप्राइज का हिस्सा हैं। जिसकी वर्तमान वैल्यू  4 बिलियन डॉलर है। हाल ही में मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में आनंद ने मुकेश अंबानी को उन्हें व्यवसायी बनने के लिए प्रेरणा देने के लिए शुक्रिया कहा था।

यह भी पढ़ें – केएल राहुल की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत पंजाब ने राजस्थान को 6 विकेट से हराया..

ईशा अंबानी से जुड़ी ख़बरें 

ईशा रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल के बोर्ड में शामिल हैं। उनके पास येल यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी और साउथ एशियन स्टडीज में बैचलर डिग्री है। वो जून में ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस, स्टेनफोर्ड से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन प्रोग्राम में मास्टर्स भी कर लेंगी।

यह भी पढ़ें – बिहारियों का मजाक उड़ाना नहीं आया पसंद, डूडल बनाकर दिखाई बिहारी प्रतिभा..

बता दें दोनों की शादी इस साल दिसंबर में भारत में ही आयोजित की जाएगी। हालांकि, अभी तय नहीं है कि कौन सी तारीख को दोनों परिणाय सूत्र में बंधेंगे।