रांची में बुराड़ी कांड: बिहार के रहने वाले एक परिवार की रहस्यमयी मौत, जांच जारी

by Mahima Bhatnagar

पटना। बिहार के मुंगेर जिले के रहने वाले एक परिवार की रांची में रहस्यमय स्थिति में मौत हो गई। यह दिल दहला देने वाली घटना ने बुराड़ी कांड की याद दिला दी। जैसे ही मौत की खबर मिली पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया। किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि कैसे एक परिवार के सात लोगों की अचानक मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: बिहार के मेडिकल कॉलेज में घुसा पानी, आईसीयू में तैर रहीं हैं मछलियां

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच करनी शुरू कर दी है, साथ ही सारी डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस को शक है कि यह मामला आत्महत्या का ही है।

इसे भी पढ़ें: उफान पर यमुना, खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा पानी, अलर्ट जारी

मिली जानकारी के अनुसार, मुंगेर से रांची गया परिवार एक किराए के घर में रहता था और परिवार में सात लोग थे। पति दीपक कुमार झा, पत्नी सोनी, भाई रूपेश, पिता सचिदानंद, माता गायत्री देवी, बेटी दृष्टि झा और बेटा जग्गु बताया जा रहा है।

आस-पास के लोगों का कहना है कि यह परिवार लोअर मिडिल क्लास था, उनकी किसी से भी दुश्मनी नहीं थी। ऐसे में समझ नहीं आ रहा कि, उनकी मौत कैसे हुई।