पंचतत्व में विलीन हुए मार्शल अर्जन सिंह

by TrendingNews Desk
अर्जन सिंह

इंडियन एयरफोर्स के मार्शल अर्जन सिंह को आज अंतिम विदाई दी गई। रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण और तीन सेनाओं के प्रमुखों सहित हजारों लोगों ने नम आंखों से अर्जन सिंह को बरार स्क्वायर में अंतिम विदाई दी। सेना ने मार्शल को 17 तोपों की सलामी दी। राष्ट्रनायक के सम्मान में आईएएफ के सुखोई-30 लड़ाकू विमान और एमआई-17वी5 ने फ्लाईपास्ट किया। धार्मिक रीति-रिवाजों के बाद अर्जन सिंह के बेटे अरविंद सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। अर्जन सिंह ने 1965 में पाकिस्तान के युद्ध में भारत के वायु अभियान का नेतृत्व किया था। उनका शनिवार को नई दिल्ली के आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल में निधन हो गया था। वह 98 वर्ष के थे।