कुख्यात नक्सली गिरफ्तार,विस्फोटक भी बरामद

by TrendingNews Desk

जमुई पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है| पुलिस ने एक नक्सली को विस्फोटकों के साथ गिरफ्तार किया है| ये गिरफ्तारी जिले के सोनो प्रखंड के चरकापत्थर स्थित गिद्धा पहाड़ी से हुई| गिरफ्तार नक्सली भरत यादव रजौन पंचायत के नावाआहर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है| पुलिस ने नक्सली को उस समय गिरफ्तार किया जब वो एक कच्ची सड़क की पुलिया में विस्फोटक लगा रहा था| पुलिस ने नक्सली के पास से केन बम,डेटोनेटर,जिलेटिन की छड़ें और तार बरामद किया है| दरअसल नक्सली की मंशा सर्च ऑपरेशन में लगे जवानों को विस्फोट से उड़ाने की थी लेकिन समय रहते पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने में सफलता पायी| पुलिस के मुताबिक नक्सली भरत यादव पूर्व में भी कई नक्सली वारदातों में शामिल रहा है और पुलिस को सर्च ऑपरेशन के दौरान इसे गिरफ्तार करने में सफलता मिली|