कोरोना में इन सेलेब्स के घर आए नन्हे मेहमान, जानिए कौन कौन बनें मम्मी-पापा

by Mahima Bhatnagar
Celebrity

नई दिल्ली। शादीशुदा कपल के लिए सबसे बेहतरीन पल वो होता है जब वो मां-बाप बनते हैं। ये एक ऐसा सुख होता है, जिसके आगे तमाम खुशियां भी फिकी पड़ जाती है। पिछले 6 महीने से जहां भारत कोरोना महामारी से जूझ रहा है और हजारों-लाखों की संख्या में लोग अपनी जानें गवां रहे हैं। ऐसे में इस दुखभरी घड़ी के बीच टीवी और बॉलीवुड स्टार्स के घरों में खुशियां भी दस्तक दे रही हैं। कई ऐसे स्टार्स है जिनके घर खुशियां आईं हैं। उन्होंने अपने घर में नन्हे मेहमान का स्वागत किया है। आइए जानते है इस कोरोना काल में किस किस के घर किलकारी गूंजी है।

इसे भी पढ़ें: बीमारी की वजह संजय दत्त के कई बड़े प्रोजेक्ट पर लगा ब्रेक

सुमित व्यास- एकता कौल

टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी एक्ट्रेस एकता कौल ने 4 जून को एक बेटे को जन्म दिया। एकता कौल ने बेटे के साथ हसबैंड सुमीत व्यास ने इंस्टाग्राम पर फोटो भी शेयर की थी। इसमें एक्ट्रेस लाडले को प्यार करती नजर आई थीं।

बता दें, एकता और सुमीत की शादी 2018 में हुई थी। सुमीत ने एक्ट्रेस से दूसरी शादी की है और दोनों के बीच 7 साल का अंतर है।

स्मृति खन्ना – गौतम गुप्ता

टीवी सीरियल ‘मेरी आशिकी तुम से ही है’ फेम एक्ट्रेस स्मृति खन्ना भी कोरोना काल में ही मां बनी। उन्होंने 15 अप्रैल को एक बेटी को जन्म दिया था। पैरेंट्स बनने के बाद स्मृति और उनके पति गौतम गुप्ता काफी एक्साइटेड हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस आए दिन बेटी के साथ फोटोज शेयर करती हैं।

डिम्पी गांगुली – रोहित रॉय

‘बिग बॉस’ की एक्स कंटेस्टेंट डिम्पी गांगुली ने 11 अप्रैल को बेटे को जन्म दिया। डिम्पी गांगुली दूसरी बार मां बनी हैं। इससे पहले वो एक बेटी का मां थीं। गौरतलब है कि डिम्पी ने दो शादियां की हैं। उन्होंने पहली शादी 2010 में राहुल महाजन से की थी। हालांकि, इसके पांच साल बाद ही 2015 में दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद डिम्पी ने रोहित रॉय से शादी की।

इसे भी पढ़ें: 2020 में ये बड़ी हस्तियां हुई कोरोना वायरस का शिकार

दीया चोपड़ा

एक्ट्रेस दीया चोपड़ा 6 अप्रैल को दूसरी बार मां बनी। कोरोना महामारी के बीच ही एक्ट्रेस ने बेटी का अपने अंगने में स्वागत किया। उन्होंने और उनके पति रिची मेहता ने बेटी का नाम सोफिया रखा है। बता दें कि दीया चोपड़ा और रिची मेहता पहले से ही एक बेटे के माता-पिता हैं। रिची और दीया ने 2016 में शादी की थी।

रुसलान मुमताज – निराली मेहता

टीवी सीरियल ‘बालिका वधू’ फेम एक्टर रुसलान मुमताज की पत्नी निराली मेहता ने पहली बार माता-पिता बने हैं। एक्टर की पत्नी ने 26 मार्च को एक बेटे को जन्म दिया था। बच्चे के जन्म के एक दिन बाद ही डॉक्टर्स ने उन्हें हॉस्पिटल छोड़ने की सलाह दी थी। क्योंकि, उस समय कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे थे और पॉजिटिव मरीजों के लिए अस्पताल को तैयार करना था।

इसे भी पढ़ें: लॉकडाउन से वैक्सीन तक, कोरोना संकट से कितनी बदली दुनिया की तस्वीर?

शिखा सिंह

टीवी सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस शिखा सिंह ने 16 जून को एक बेटी को जन्म दिया था। मां बनने के बाद एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो फरवरी में मालदीव ट्रिप पर अपने पायलट पति करण शाह के साथ गई थीं। इस दौरान दोनों ने सोच लिया था कि अगर उनके बेटी पैदा होती है तो वो उसका नाम अलायना सिंह शाह रखेंगे।

श्‍वेता पंडित

बॉलीवुड सिंगर श्‍वेता पंडित भी कोरोना वायरस में मां बनी हैं। उन्होंने फरवरी में बेटी को जन्म दिया था। इन दिनों एक्ट्रेस पति संग इटली में रह रही हैं। फरवरी में इटली जैसे देश में कोरोना वायरस का कहर सबसे ज्यादा रहा था। इस वायरस के बीच सिंगर ने अपनी बेटी को जन्म दिया।

इसे भी पढ़ें: अयोध्या से पहले इन जगहों पर दिखा पीएम का भक्ती अवतार

हार्दिक पांड्या – नताशा

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा नताशा स्टेनकोविक बीते दिनों पेरेंट्स बनें हैं। नताशा ने पिछले महीने जुलाई को बेटे को जन्म दिया है। कोरोना वायरस के बीच ये कपल पेरेंट्स बना।

रुचा गुजराती

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस रुचा गुजराती पिछले महीने ही मां बनीं हैं। एक्ट्रेस ने 14 जुलाई को बेटी को जन्‍म दिया था। हाल ही में रुचा ने बेटी Aariana की फोटो शेयर की थी। रुचा की बेटी Aariana बेहद खूबसूरत है।