नोरा ने अपने ग्लैमर अंदाज से बढ़ाई सोशल मीडिया पर गर्मी

by Mahima Bhatnagar
Nora fatehi

नोरा फतेही बॉलीवुड इंडस्ट्री की काफी स्टाइलिश और ग्लैमरस एक्ट्रेसेस में एक है, साथ ही इनके स्टनिंग डॉस मूवस का हर कोई दिवाना है। उन्होंने बॉलीवुड के लिए कई गानों पर बैली डांस किया है, उनके डांस को देखकर कोई भी मदहोश हो जाता है। जी हां नोरा ने दिलबर-दिलबर और ओ साकी-साकी गाने में जबरदस्त डांस से लोगों पर अपना जादू चलाया। और फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ में नोरा फतेही ने अपने ‘गर्मी’ सॉन्‍ग से करोड़ों लोगों को अपना दिवाना बना लिया। यही कारण की नोरा सोशल मीडिया पर भी काफी छाई रहती हैं, साथ ही एक्टिव भी रहती हैं… वो अकसर अपने फोटो और वीडियो फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं…. नोरा के इस सिजलिंग अंदाज की चर्चा हर कोई करता हैं, खासकर उनके लुक को लेकर जिसका हर कोई दिवाना है। बता दें कि सोशल मीडिया पर उनके लाखों फैंस हैं… जो उनके शेयर पोस्ट का काफी बेसब्री से इंतजार करते हैं….

इसे भी पढ़ें: कंगना: बॉक्स ऑफ़िस पर कामयाबी से लेकर विवादों तक

हाल ही में नोरा को दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में स्पॉट किया गया… जहां उन्होंने सबक दिल लूट लिया। लाइट ग्रीन कलर की सिल्क की साड़ी में नोरा किसी ड्रीम गर्ल से कम नहीं लग रही थीं। हमेशा वेस्टर्न ड्रेस में दिखने वाली नोरा ने रेड कार्पेट पर इंडियन लुक से चार चांद लगा दिए। नोरा ने अपनी साड़ी के साथ मोतियों का एक नेकलेस पहना था। इसके साथ ही उन्होंने लाइट मेकअप और बालों का खुला रखा था।

इसे भी पढ़ें: कोरोना काल में अटकी ये फिल्में, बॉलीवुड के दांव पर लगे इतने करोड़ रुपये

आपको बता दें कि, नोरा को दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2021 में बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया गया था। नोरा ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी देते हुए उन्हें सपोर्ट करने वालों का धन्यवाद किया था। जिसके बाद नोरा के फैंस ने उन्हें इस अवॉर्ड के लिए Congrats किया। आपको नोरा कितनी पसंद हैं इसे हमारे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।