जानिए इतिहास में कितनी बार रद्द हुए ओलंपिक गेम

by Mahima Bhatnagar
olympic

नई दिल्ली। ओलंपिक जिसे खेल जगत का महाकुंभ माना जाता है, ये हर चार साल में होता है। ओलंपिक में हर बार दुनिया के 200 से ज्यादा देश हिस्सा लेते हैं। जिसतना प्रसिद्ध ये इवेंट है उतना ही पुराना इसका इतिहास है। आइए जानते हैं इसके इतिहास के बारे में।

प्राचीन और मॉर्डन ओलिंपिक. पहले इसका आयोजन ग्रीस में होता था, जो प्राचीन ओलिं‌पिक है। मगर 1894 में इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी बनने के बाद पहली बार 1896 में एथेंस में मॉर्डन ओलिंपिक का आयोजन हुआ। तब से आज तक इन खेलों का रुतबा बरकरार है।

इसे भी पढ़ें-जानिए कोरोना से लोगों को बचाने के लिए भारत क्या कर रहा है तैयारियां

हर चार साल में भव्य रूप से इन खेलों का आयोजन किया जाता है। खेलों की मेजबानी मिलते ही मेजबान देश इसकी तैयारियों में जुट जाते हैं और इसकी तैयारियां में करीब चार साल लग जाते हैं। यह खेल तय समय पर ही शुरू होते हैं। समर ओलिंपिक के आज तक के इतिहास में ऐसा सिर्फ तीन बार ही हुआ है, जब इन खेलों को रद्द किया गया। मगर तीनों ही बार खेल विश्व युद्द के कारण रद्द हुए हैं।

Olympic

हालांकि इस साल टोक्यो में होने वाले ओलिंपिक पर भी कोराेना वायरस (Corona Virus) के कारण संकट मंडरा रहा है। आज तक किसी महामारी या फिर स्वास्थ्य कारणों से ओलिंपिक रद्द नहीं हुए हैं।

इसे भी पढ़ें- क्या आखिर ढूंढ ली गई है करॉना वायरस की दवा?

1916 बर्लिन ओलिंपिक: इतिहास में पहली बार 1916 में ओलिंपिक रद्द हुए थे। प्रथम विश्व युद्द के कारण इस ओलिंपिक को रद्द करना पड़ा था। 4 जुलई 1912 को आईओसी (IOC) की मीटिंग में बर्लिन ने बड़े बड़े देशों को मात देकर मेजबानी हासिल की थी। मगर प्रथम विश्व युद्द के कारण यह ओलिंपिक रद्द हो गया ‌था। इसके 20 सालों बाद बर्लिन ने 1936 समर ओलिंपिक का आयोजन किया. दूसरे विश्व युद्द से पहले यह आखिरी ओलिंपिक था।

1940 टोक्यो ओलिंपिक: 1940 में 21 सितंबर से 6 अक्टूबर तक टोक्यो में 12वें ओलिंपिक का आयोजन होना था, मगर इसके बाद इसे पुननिर्धारित करके 20 जुलाई से 4 अगस्त के बीच फिनलैंड में आयोजित करवाने का फैसला लिया गया। मगर दूसरे विश्व युद्द के कारण आखिरकार इस ओलिंपिक को रद्द ही करना पड़ा। इसके बाद फिनलैंड ने 1952 में और टोक्यो ने 1964 में समर ओलिंपिक की मेजबानी की।

इसे भी पढ़ें: क्या होता है करॉना वायरस, वायरस से जुड़ी 10 बातें जाने यहां

1944 लंदन ओलिंपिक: ओलिंपिक के 13वें सीजन की मेजबानी लंदन को मिली थी, मगर दूसरे विश्व युद्द (World War) के चलते यह ओलिंपिक भी रद्द हो गए थे। इसके बाद लंदन ने 1948 ओलिंपिक की मेजबानी की थी।

मिली जानकारी के अनुसार, ऐसा हो सकता है कि, इस साल होने वाले ओलंपिक को कैंसल कर दिया जाए। क्योंकि जिस तेजी से कोरोना वायरस फैल रहा है उसने सभी को डरा कर रखा हुआ है। इसी के कारण हो सकता है कि ओलंपिक को रद्द कर दिया जाए।