सावन के पहले सोमवार पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़, हरतरफ बम-बम भोले के जयकारे

by Mahima Bhatnagar

नई दिल्ली। ‘बम-बम भोले’ आज है सावन की पहली सोमवारी। सावन के इस पहले सोमवार में हर मंदिर में लोगों की भीड़ देखने को मिली। भीड़ में खड़े लोग बम-बम भोले के जयकारे लगा रहे थे, और इंतजार कर रहे थे भोले के दर्शन का।

इसे भी पढ़ें: गुरू पुर्णिमा का क्या है महत्व, पढ़ें यहां

श्रावण मास का यह महीना जप-तप और ध्यान के लिए सबसे उच्चतम महीना होता है। कहते हैं कि इस महीने में भगवान शिव खुद धरती पर आते हैं और भक्तों की मनोकामना पूर्ण करते हैं।

इसे भी पढ़ें: बिहार: 5 साल में लाई गईं थी 450 लड़कियां, इतनी हुईं रेप जैसी घटना का शिकार

क्या है सावन के पीछे की कहानी

सावन का महीना भगवान शिव का महीना कहा जाता है, शास्त्रों के अनुसार इसी महीने में भगवान शिव और माता गौरी का विवाह हुआ था। इस महीने में माता गौरी की प्रर्थाना सुनकर भोले धरती पर आए थे। इसलिए जो कोई भी व्यक्ति इस महीने में सच्चे मन से भोले बाबा की आराधना करता है, तो उसे मन चाहा फल अवश्य मिलता है।

इसे भी पढ़ें: भारी बारिश के कारण धंसी पटना की बेली रोड, सीएम ने किया निरीक्षण

सावन के व्रत करने से कौन सी समस्याएं हो जाएगी दूर

सावन के व्रत काफी फलदायी होते हैं। जो कोई भी व्यकित इन व्रत को सच्चे मन से करता है तो उसकी सारी समस्याएं दूर हो जाती है। जैसे- स्वास्थय, विवाह और संतान से जुड़ी समस्याएं।

इसे भी पढ़ें: आज सुर्ख लाल दिखेगा चांद, बंद हुए मंदिरों के कपाट