19 जून को पटना मेयर पद का होगा चुनाव

by TrendingNews Desk

19 जून को पटना के मेयर पद के लिए चुनाव होगा और इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है| जानकारी के मुताबिक पटना नगर निगम के मेयर सहित राज्य के छह निगमों के महापौर का पद महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिया गया है| राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार बिहारशरीफ नगर निगम के मेयर का पद अनारक्षित वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है| आरा नगर निगम के मेयर का पद अनारक्षित वर्ग की महिला पद के लिए, गया नगर निगम के मेयर का पद अनुसूचित जाति अन्य, भागलपुर नगर निगम के मेयर का पद पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित रखा गया है| चुनाव की घोषणा होते ही अचार संहिता लागू होने के कारण नगर निगम में अभी कोई नया काम नहीं हो सकता है| इसके अलावा निगम की ओर से नयी योजनाओं की स्वीकृति के लिए या उसका प्रारूप तैयार करने के लिए भी नयी सरकार का इंतजार करना होगा|