निगम चुनाव के लिए वोटिंग खत्म

by TrendingNews Desk

पटना नगर निगम क्षेत्र के लिए वोटिंग खत्म हो चुकी है| वोटिंग का समय सुबह सात बजे से लेकर शाम के पांच बजे तक का था| शाम पांच बजे तक जो लोग बूथ पर मतदान के लिए कतार में खड़े थे उन सबको मतदान करने का मौका मिला| कुल 75 वार्डों के लिए वोट डाले गए| वोटरों की कुल तादाद 16 लाख 65 हजार 17 है|  इसमें पुरुष वोटरों की तादाद 8,83,468 है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 7,81,549 है| शहर में कुल 1512 मतदान केंद्र बनाए गए थे| ये सभी मतदान केंद्र 516 भवनों में बनाए  गए थे| कुल 72 चलंत मतदान केंद्र बनाए गए थे| इस बार नगर निगम चुनाव में तीन वार्ड बनाए गए हैं इसलिए चुनावी मैदान में प्रत्याशियों की संख्या 1008 हो गई है|