पटना में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

by TrendingNews Desk

पटना पुलिस ने शहर में चल रहे एक सेक्स रैकेट का खुलासा किया है साथ ही पुलिस ने इसे चलाने वाली संचालिका को भी गिरफ्तार किया है|पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी कि शहर के राजीव नगर इलाके में काफी दिनों से सेक्स रैकेट चल रहा है| इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और मौके से पांच युवतियों को गिरफ्तार किया| वहीं पुलिस ने इसे चलाने वाली संचालिका और तीन युवकों को भी मौके से गिरफ्तार किया है|
जानकारी के मुताबिक जिस मकान में यह सेक्स रैकेट चल रहा था उसे संचालिका ने किराए पर लिया था| पुलिस अब उस मकान मालिक का पता करने में जुटी है| इससे पहले भी पुलिस ने राजीव नगर इलाके से सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था जो कि इसी तरह एक निजी मकान में चल रहा था| उस समय पुलिस ने मौके से पश्चिम बंगाल की दो लड़कियों सहित तीन ग्राहकों सहित पांच दलाल को गिरफ्तार किया था|जानकारी के मुताबिक ग्राहकों को लड़कियां व्हाट्सएप के जरिए दिखाई जाती थी|