पुलिस एक्शन के खिलाफ थाने का घेराव

by TrendingNews Desk

सैंकड़ों की तादाद में आए माले कार्यकर्ताओं ने बिहटा थाने का घेराव किया और प्रदर्शन किया| कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि शराबबंदी की आड़ में पुलिस आम लोगों को भी परेशान कर रही है और जिसे चाहे उसे घर से उठा कर ले जाती है| सैंकड़ों की तादाद में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस मनमान ढंग से निर्दोष लोगों को भी शराब बेचने और पीने के बहाने जेल में बंद कर दे रही है| माले कार्यकर्ताओं द्वारा आज किये जा रहे थाना घेराव कार्यक्रम के दौरान बिहटा के सड़कों को भी जाम किया गया| पुलिस ने इस इलाके में शराबबंदी के बाद करीब छह सौ लोगों को गिरफ्तार किया है| बिहटा थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि सरकार के निर्देशों का ही पालन किया जा रहा है और जो भी शराब के धंधे में संलिप्त पाए जा रहे हैं उन्हें ही पुलिस पकड़कर थाने ला रही है|