पेट्रोल पंप मालिक की हत्या करने वाले गैंग का खुलासा,3 गिरफ्तार

by TrendingNews Desk

पुलिस ने बेगूसराय में पेट्रोल पंप लूटकांड में शामिल गिरोह का पर्दाफाश किया है| पुलिस ने इस गिरोह में शामिल 3 अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है| गिरफ्तार सदस्यों में दो समस्तीपुर के रहने वाले हैं जबकि एक सदस्य बेगूसराय के बखरी का रहने वाला बताया जा रहा है| पुलिस ने इनके पास से एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया है| पुलिस के मुताबिक पिछले कई दिनों से यह गिरोह समस्तीपुर ,बेगूसराय और आस पास के जिलों मे पेट्रोल पंप पर लूट की घटना को अंजाम दे रहे थे|
बेगूसराय के एसपी रंजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि बीते शुक्रवार को बेगूसराय के हरदिया में पेट्रोल पंप मालिक की हत्या के मामले में भी ये लोग शामिल थे|
इससे पहले भी बेगूसराय पुलिस ने इस गिरोह के चार अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया था|