‘ये खुशी के आँसू हैं’-बसंती देवी

by TrendingNews Desk

मशरख के पूर्व निर्दलीय विधायक अशोक सिंह की हत्या के आरोप में पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को दोषी करार दिए जाने की खबर के बाद अशोक सिंह के परिजनों ने खुशी जाहिर की है| अशोक सिंह की मां बसंती देवी ने कहा कि न्याय मिलने में देरी जरुर हुई, लेकिन आज उन्हें खुशी है कि देर से ही सही लेकिन उनके बेटे के हत्या के आरोपियों को सजा मिल गई| बसंती देवी ने कहा कि वो बेटे अशोक सिंह की याद में पिछले 22 सालों से रो रही हैं| उनका सबसे प्यारा बेटा सांसद प्रभुनाथ सिंह की साजिश का शिकार बन गया| लेकिन आज उनके आंसू खुशी के हैं|
वसंती देवी ने कहा कि उनको उम्मीद थी कि न्याय जरूर मिलेगा लेकिन काफी देर हुई| लेकिन प्रभुनाथ सिंह और उनके साथियों को दोषी करार देने पर उनको काफी सुकून मिला है|
गौरतलब है कि वर्ष 1995 में अशोक सिंह की बम मारकर पटना में उनके आवास पर हत्या कर दी गई थी| पहले पटना हाइकोर्ट में चला लेकिन ट्रायल प्रभावित होने की बात पर इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ट्रांसफर कर दिया था| सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इस मामले की सुनवाई हजारीबाग कोर्ट में चल रही थी| हजारीबाग कोर्ट ने ही उन्हें अशोक सिंह की हत्या का दोषी ठहराया और जेल भेज दिया|