मुश्किलों में प्रभुनाथ सिंह !

by TrendingNews Desk

आरजेडी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं| प्रभुनाथ सिंह को पूर्व विधायक अशोक सिंह की हत्या के मामले में हजारीबाग कोर्ट ने दोषी करार दिया है| इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है| मामले में दोषी पाए जाने के बाद कोर्ट अब 23 मई को सजा के मामले पर सुनवाई करेगी| प्रभुनाथ सिंह के भाई दीनानाथ सिंह और रीतेश सिंह को भी कोर्ट ने दोषी माना है| तत्कालीन जनता दल विधायक अशोक सिंह की साल 1995 में पटना के स्ट्रेंड रोड पर बम मारकर हत्या कर दी गई थी| प्रभुनाथ सिंह लालू प्रसाद के करीबियों में जाने जाते हैं|

दोषी करार दिए जाने के बाद बीजेपी नेता सुशील मोदी ने ट्विट किया है और लिखा है कि ‘ये वही प्रभुनाथ सिंह हैं जो लालू के समर्थन में दो दिन पहले सबसे पहले पहुंचे थे’|

3 जुलाई 1995 को हुई थी अशोक सिंह की हत्या

विधायक अशोक सिंह की हत्या 3 जुलाई 1995 को पटना में उनके सरकारी आवास 5 स्टैण्ड रोड में बम मार कर कर दी गई। उस समय वो आरजेडी के मशरख विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। हत्या का मुख्य आरोपी प्रभुनाथ सिंह को बनाया गया था। बता दें कि प्रभुनाथ सिंह को हराकर ही अशोक सिंह मशरख से विधायक बने थे।