बॉलीवुड की देसी गर्ल का टिप-टिप बरसा पानी वीडियो वायरल, देंखे वीडिया

by Mahima Bhatnagar

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जो काफी समय से विदेश में थी, वो अब इंडिया वापस आ गई हैं। लेकिन इसमें भी एक ट्विस्ट है वो इस बार इंडिया अकेले नहीं बल्कि अपने खास दोस्त निक जोनस के साथ आई हैं। निक एक अमेरिकी सिंगर है।

अगर आप इनकी मस्ती को मिस कर गए हैं तो डरने की बात नहीं है। इनकी मस्ती के चर्चे सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। एयरपोर्ट पर उतरने से लेकर मुंबई के रेस्त्रां तक इनका एन्जॉयमेंट दिखाई दे रहा था। जिसकी वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर घूम रही हैं।

टिप-टिप बरसा गाने पर किया डांस

ये जोड़ी अब प्रियंका की फैमली के साथ गोवा में पार्टी और मस्ती कर रही है। सोमवार को गोवा का मौसम काफी सुहावना हो गया था। हल्की सी बारिश भी हो रही थी। इसी बारिश का एक वीडियो परिणीति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया, जिसमें प्रियंका टिप-टिप बरसा पानी के गाने पर डांस करती दिखाई दी। ये वीडियो जैसे ही इंस्टा पर डाली गई… इसके हजारों व्यूज हो गए। वैसे भी प्रियंका का कोई वीडियो हो और वो सोशल मीडिया पर ना चले ऐसा हो ही नहीं सकता।

 

Not a cheesy Chopra sister performance. Nope. @priyankachopra #DancingInTheRain

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra) on