प्रियंका गांधी की एंट्री योगी के लिए बन सकती है सबसे बड़ी चुनौती

by Mahima Bhatnagar
priyanka gandhi

नई दिल्ली। प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री ने सबके होश उड़ा दिए हैं। कोई उनकी एंट्री को लेकर उत्साहित दिखाई दे रहा है तो कोई परेशान है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि, प्रियंका गांधी आने वाले चुनाव में एक दमदार उम्मीदवार के तौर पर काफी कड़ी टक्कर देने वाली हैं।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने खेला बड़ा दांव, प्रियंका गांधी को कांग्रेस में मिली ये गद्दी

योगी को दे सकती है चुनौती

प्रियंका गांधी की एंट्री के बाद कांग्रेस एक ही बात बार-बार अलाप रही है, योगी पर भारी पड़ेगी प्रियंका। उनका मानना है कि, प्रियंका गांधी एक ऐसी उम्मीदवार है, जो योगी आदित्यनाथ जैसे नेता को बड़ी चुनौती दे सकती है। वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रदीप कंसल ने कहा कि, पार्टी अध्यक्ष की तरफ से उठाया गया कदम बेहद महत्वपूर्ण है। इस फैसले ने पूरे राज्य में पार्टी में जान फूंक दी है। प्रियंका अपनी दादी इंदिरा गांधी का प्रतिबिंब हैं। पार्टी के कार्यकर्ता राज्य में कांग्रेस को आगे बढ़ाने में जान लगा देंगे।

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी ने किया सुभाष चंद्र बोस संग्रहालय का उद्धाटन

प्रियंका और सिंधिया के पास जनता को खींचने की ताकत है। दोनों साथ मिलकर राज्य की राजनीति का गणित पूरी तरह बदल देंगे। सिंधिया का मध्यप्रदेश में मजबूत पकड़ है, उनका शानदार व्यक्तित्व और जबरदस्त लीडरशिप पार्टी को इमेज को बेहतर करेगा।

इसे भी पढ़ें: इस कुत्ते की रोड ट्रिप के हैं लोग फैन, वीडियो वायरल