प्रपोज डे पर इस तरह करें अपने क्रश को इंप्रेस

by Mahima Bhatnagar
PROPOSE DAY

नई दिल्ली। वेलेंटाइन डे वीक 7 फरवरी से शुरू हो गया है। 7 फरवरी को सबसे पहले रोज डे सेलिब्रेट किया गया। आज प्रपोज डे। हर कोई अपने दिल में एक ख्वाहिश रखता है कि उसे भी कोई प्रपोज करे। अफने दिल की बात शेयर करे। आज आप अपने दिल की बात उस इंसान को बता सकते हैं, जिससे हम बहुत प्यार करते हैं। हम आज आपको बताते हैं कि आप कैसे अपने दिल की बात अपने दिलबर को बता सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: आम व्यक्ति के लिए खुल गया मुगल गार्डन, ऐसे करें बुकिंग

बी योरसेल्फ-

जब आप किसी को प्रपोज करने जा रहे हैं तो इस नियम को जरूर याद रखिए। आपको खुद में बहुत बदलाव करने की जरूरत नहीं है। सादगी और प्यार के साथ उनका दिल जीतिए। आप जो हैं, वही रहिए। अपने आप को किसी अनोखे सांचे में ढालने की जरूरत नहीं है।

कैंडल-लाइट डिनर पर जाइए-

यह बहुत ही पुराना तरीका है लेकिन आज भी कारगर है। रोमांटिक शाम के लिए इससे बेहतर कुछ हो ही नहीं सकता है। कैंडल की धीमी रोशनी के बीच रोमांटिक म्यूजिक का माहौल प्रपोजल के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा सर्दी का पारा, गिरे ओले

कॉफी पर ले जाएं-

एक कॉफी पर बहुत कुछ हो सकता है, कैफे कॉफी डे की टैगलाइन भी यही कहती है और यह सच भी है। अपने क्रश को किसी कॉफी शॉप पर हैंगआउट के लिए बुलाइए और सही वक्त पर अपने मन की बात कह दीजिए।

रील लाइफ को रियल लाइफ में बदल दीजिए-

रील लाइफ में अक्सर सरप्राइजिंग प्रपोजल दिखाए जाते हैं। अगर आप अपने क्रश से कुछ भी कहने में हिचकिचाते हैं तो उसे एक मूवी पर ले जाइए। उसे आइडिया भी नहीं होगा कि उसे प्रपोजल मिलने वाला है। जिस समय स्क्रीन पर रोमांटिक सीन चल रहा हो, आप उस वक्त प्यार का इजहार कर अपने क्रश को सरप्राइज कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: आरजेडी ने कांग्रेस को ताकत दिखाने के लिए कसी कमर, तेजस्वी यहां करेंगे अपनी रैली