राजस्थान की कमान संभालते ही सीएम अशोक गहलोत ने किए ये प्रशासनिक फेरबदल

by Mahima Bhatnagar
ashok gehlot

नई दिल्ली। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कमान संभालते ही बड़े पैमाने पर प्रशासनिक बदलाव करने शुरू कर दिए हैं। सबसे पहले उन्होंने 40 आईएएस अधिकारियों और राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 8 अधिकारियों का तबादला किया। पर्यटन और वन विभाग के प्रमुख शासन सचिव कुलदीप रांका को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है। अब तक इस पद पर कार्य कर रहे तन्मय कुमार को बीकानेर में आयुक्त सिंचित क्षेत्र विकास के पद पर लगाया गया है।

इसे भी पढ़ें: कमलनाथ के बयान से बढ़ा बिहार की राजनीति का तापमान

रांका को रीको के अध्यक्ष पद का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। राजस्व, उपनिवेशन, सैनिक कल्याण विभाग के शासन सचिव अजिताभ शर्मा को मुख्यमंत्री का सचिव तथा चिकित्सा एंव स्वास्थ्य विभाग के विशिष्ट शासन सचिव राजन विशाल को मुख्यमंत्री का संयुक्त सचिव बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी को पीएम उम्मीदवार घोषित करने से विपक्षी पार्टियों में पड़ सकती है फूट!

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अन्य अधिकारियों में वित्त, आबकारी और कराधान के अतिरिक्त मुख्य सचिव मुकेश शर्मा को राजस्व मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी तरह उद्योग एवं राजकीय उपक्रम एवं अप्रवासी भारतीय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव स्वरूप को अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह, गृह रक्षा, जेल एवं राजस्थान राज्य अन्वेषण ब्यूरो के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

इसे भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश में पेथाई चक्रवात का कहर, एक की मौत

सुदर्शन सेठी को अतिरिक्त मुख्य सचिव वन एवं पर्यावरण विभाग, खान व खनिज विभाग, गिरिराज सिंह को अध्यक्ष राजस्थान सिविल सेवा अपील अधिकरण, वीनू गुप्ता को अतिरिक्त मुख्यसचिव सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं अध्यक्ष आरएसआरडीसी और डा. सुबोध अग्रवाल को अतिरिक्त मुख्यसचिव उद्योग एवं राजकीय उपक्रम तथा अप्रवासी भारतीय विभाग के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

इसे भी पढ़ें: मुंबई के कामगार अस्पताल में लगी भीषण आग, 6 महीने के बच्चे समेत 8 की मौत, कई घायल