कब-कैसे बनेगा राम मंदिर?

by Mahima Bhatnagar
ram-mandir

नई दिल्ली। अयोध्य और वहां बनने वाला राम मंदिर हर किसी की जुंबा पर रहता है। हर कोई यही आस लगाकर बैठा रहता है कि, राम मंदिर कब बनेगा। अब बनेगा राम मंदिर कहते हैं ना सब्र का फल मीठा होता है, सब्र का फल मिल गया और राम मंदिर बनने की तैयारी भी शुरू हो गई। ये मंदिर कैसे बनेगा इस पर पहली बार बैठक होने जा रही है। यह मीटिंग सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर केंद्र सरकार द्वारा गठित राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की होगी। इसमें राम मंदिर के निर्माण और कब इसे शुरू किया जाए इसपर चर्चा की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: बिहार में चुनावी जंग शुरू, तीसरे मोर्चे की तैयारी में प्रशांत किशोर देंगे नीतिश कुमार को टक्कर?

अप्रैल महीने से शुरू होगा निर्माण?
इस बात की संभावना है कि, राम नवमी यानि 2 अप्रैल को मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा। जिसकी तारीख का ऐलान जल्द ही किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, मणिराम दास छावनी के नृत्य गोपाल दास और वीएचपी के चंपत राय को ट्रस्ट में शामिल करने पर बैठक में मुहर लगेगी। केंद्र सरकार ने इसी महीने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्यों का ऐलान किया था।

25 मार्च से 8 अप्रैल के बीच हो सकता है भूमि पूजन

ट्रस्ट सबसे पहले मंदिर निर्माण की तारीख तय होगी। उसे बाद ये विचार किया जाएगा कि, पूजन किस दिन किया जाए। उम्मीद लगाई जा रही है कि, पूजन 25 मार्च से 8 अप्रैल के बीच में हो सकता है। जिसके लिए ट्रस्ट भी अपनी तरफ से सारी प्रक्रिया पूरी करने में जुट गई है। इसका मॉडल भी तैयार कर लिया गया है अब बस बारी है पूजन और नींव रखने की।

इसे भी पढ़ें: क्या आखिर ढूंढ ली गई है करॉना वायरस की दवा?

ये हैं अजेंडे

  • मौजूदा समय में रामलला की सुरक्षा का खास ध्यान रखा जाए।
  • ट्रस्ट को सौंपी जमीन और उससे संबंधित कानूनी प्रक्रिया का जल्द से जल्द खत्म किया जाए।
  • राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष भी तय हो सकता है।
  • ट्रस्ट में अन्य सदस्यों को शामिल किया जाए।

इसे भी पढ़ें: क्या होता है करॉना वायरस, वायरस से जुड़ी 10 बातें जाने यहां

यूपी बजट में भी अयोध्या पर फोकस
यूपी सरकार ने मंगलवार को पेश किए गए बजट में अयोध्या के प्रस्तावित एयरपोर्ट के लिए 500 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। इसके साथ ही पर्यटकों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने के मद में 85 करोड़ और तुलसी स्मारक भवन के लिए 10 करोड़ का प्रावधान है।